India

​वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भड़के कप्तान शुभमन गिल, विश्व कप 2027 से पहले बताई टीम इंडिया की कमियां

Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और केएल राहुल की बदौलत 351 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का लक्ष्य रखा. वेस्टइंडीज की टीम ने इसे 10 गेंद पहले ही 5 विकेट से अपने नाम कर लिया.

​वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भड़के कप्तान शुभमन गिल, विश्व कप 2027 से पहले बताई टीम इंडिया की कमियां

भारतीय टीम ने सीरीज को 21 से अपने नाम किया, लेकिन तीसरे वनडे में मिली शिकस्त के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल बेहद नाराज दिखे, शुभमन गिल ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Shubman Gill ने बताई टीम इंडिया की कमियां

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आईसीसी विश्व कप 2027 की तैयारी को लेकर बात करते हुए कहा कि

“कई सारे बॉक्स टिक हो गए हैं, लेकिन कुछ जगह हैं जहां फाइन ट्यूनिंग की जरूरत है. हमारी फील्डिंग बेहतर हो सकती है. हमने छहसात कैच छोड़े जो वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से सही नहीं हैं.”

शुभमन गिल हैं टीम इंडिया की गेंदबाजी से नाराज

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी गेंदबाजी पर निराशा जताई है. भारतीय टीम ने पिछले 2 मैचों में डेथ ओवर्स में काफी खराब गेंदबाजी की और जमकर रन लुटाए हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल इसी वजह से टीम इंडिया की गेंदबाजी से काफी निराश दिखे.

शुभमन गिल ने भारत की खराब गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा कि

“हमें अपनी डेथ गेंदबाजी पर काम करने की जरूरत है. हम इस बात को लेकर साफ नहीं है कि हमें अटैक करना है या डिफेंस, खासकर जब हम डेथ ओवरों में गेंदबाजी करते हैं, तो वनडे ऐसा फॉर्मेट है कि सामने वाली टीम के पांचछह विकेट गिरे होते हैं, तब भी पता नहीं होता है कि क्या फील्डिंग लेनी है. मुझे लगता है कि ये वे श्रेत्र हैं जहां सुधार किया जा सकता है.”

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply