India

​CM Yogi Janata Darshan : CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

CM Yogi Janata Darshan: के गोरखपुर दौरे का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। सुबह उन्होंने मंदिर में पूजाअर्चना की और गौसेवा के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अलगअलग जिलों से आए करीब 200 लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं।

​CM Yogi Janata Darshan : CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

ने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से खुद मुलाकात की और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक भी वह स्वयं पहुंचे और उनके प्रार्थना पत्र लिए। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता के साथ किया जाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:  

जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया।

इसके अलावा जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय मिलने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply