
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी लोकप्रियता का नया मुकाम हासिल किया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 3.27 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ सीएम योगी देश के मुख्यमंत्रियों में सोशल मीडिया फॉलोइंग के मामले में सबसे आगे हैं। सोशल मीडिया लोकप्रियता की इस सूची में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री दूसरे स्थान पर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तीसरे और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चौथे पायदान पर बताए जा रहे हैं। सीएम योगी की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत मौजूदगी लंबे समय से चर्चा में रही है।
सुशासन और फैसलों को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रियता
सीएम योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया उपस्थिति में सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, कानूनव्यवस्था से जुड़े फैसलों और विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों की जानकारी प्रमुखता से साझा की जाती है। यही वजह है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके समर्थकों और फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ी है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत सोशल मीडिया मौजूदगी
मुख्यमंत्रियों के अलावा राजनेताओं की व्यक्तिगत सोशल मीडिया लोकप्रियता की बात करें तो सीएम योगी देश के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। X समेत अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी सक्रियता उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी व्यापक पहुंच देती है। उनकी बढ़ती डिजिटल लोकप्रियता को समर्थक वर्ग की मजबूत मौजूदगी और राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए सीएम योगी सीधे बड़ी संख्या में लोगों तक अपनी बात पहुंचाते हैं।
सीएम योगी से बहुत पीछे हैं तमिल सुपरस्टार विजय
हालांकि विजय तमिल सिनेमा के एक बेहद लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं और हाल ही में राजनीति में आकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं, फिर भी देशव्यापी डिजिटल पहुंच और सोशल मीडिया मीट्रिक्स में वे अभी योगी आदित्यनाथ से पीछे हैं।



