India

​साड़ी पर क्रिस्टल डिटेलिंग, हीरे जड़ा बैग…नीता अंबानी का फेस्टिव लुक छा गया

नीता अंबानी की ये फ्यूशिया पिंक सैटिन साड़ी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की है. इसमें गोल्डन लेस की डिटेलिंग दी गई है और अलगअलग रंगों वाले स्वारोवस्की क्रिस्टल लगाए गए हैं.  मेकअप की बात करें तो सटल लुक रखा गया है. आंखों को लाइट स्मोकी टच दिया गया है साथ ही हाइलाइटर से लेकर लिप शेड तक को नेचुरल रखा गया है.

​साड़ी पर क्रिस्टल डिटेलिंग, हीरे जड़ा बैग…नीता अंबानी का फेस्टिव लुक छा गया

पिंक साड़ी की गोल्डन डिटेलिंग से मैच करता हुआ ग्लिटर  ब्लाउज पेयर किया गया है जिसके पिछले हिस्से से लेकर स्लीव्स पर रंगबिरंगे स्वारोवस्की क्रिस्टल जड़े गए हैं. नीता अंबानी ने अपने इस लुक को कफ ईयररिंग, स्टेटमेंट ब्रेसलेट और रिंग के साथ कंप्लीट किया है. फेस फार्मिंग स्ट्रैंड्स के साथ लो बन बनाया गया है जो एक सोबर बैलेंस हेयर स्टाइल है.

नीता अंबानी ने अपने इस खास फेस्टिव लुक को कंप्लीट करने के लिए पर्सनल कलेक्शन एसेसरीज को चुना है. उन्होंने साड़ी के साथ एक हैंडबैग कैरी किया है जो ‘पिचवई’ कला से इंस्पायर है. इस बैग पर हाथ से बने मीनाकारी वाले कमल के फूल सजे हैं, जिसमें हीरे जड़े हैं और इसे मोतियों व जरी से सजाया गया है.

नीता अंबानी का हर लुक भारतीय कला और बेहतरीन कारीगरी का संगम होता है. इस तस्वीर में वो सिंदूरी लाल बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं. उनका ये लुक भी दिवाली स्पेशल है. इस साड़ी को कुशल कारीगरों द्वारा शुद्ध रेशम से बनाया गया है. इसकी खासियत ये है कि इसपर ‘श्री राम’ अंकित है और इसके पल्लू पर भगवान विष्णु के पवित्र चरणचिह्न और कमल के फूल के डिजाइन बने हैं.

नीता अंबानी इस लुक में भी एलिगेंट और ग्रेसफुल लग रही हैं. उन्होंने ‘स्वदेश’ की कांचीपुरम/कांजीवरम साड़ी पहनी है. हाथ से बुनी गई इस साड़ी में मलबरी सिल्क, सोने और शुद्ध चांदी की जरी का इस्तेमाल किया गया है. डिटेलिंग की बात करें तो इसमें ‘कट्टम’ चेक के साथ मयूर और रुद्राक्ष के डिजाइन हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply