India

​Dhirendra Shastri Marriage: पंडित धीरेंद्र शास्त्री को चाहिए ऐसी दुल्हन, मां ने दिखाईं लड़कियां, लेकिन सामने आईं ये बड़ी बाधा

Dhirendra Shastri Marriage: बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

​Dhirendra Shastri Marriage: पंडित धीरेंद्र शास्त्री को चाहिए ऐसी दुल्हन, मां ने दिखाईं लड़कियां, लेकिन सामने आईं ये बड़ी बाधा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी के लिए दुल्हन को लेकर एक बड़ी बात बताई है। उन्होंने बंसल न्यूज के ‘पॉडकास्ट विद शरद’ में इस बारे में खुलकर चर्चा की।

छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में बंसल न्यूज चैनल हेड शरद द्विवेदी से खास बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्हें कैसी दुल्हन चाहिए। बेटे के रिश्ते को लेकर मां भी चिंति​त हैं, लेकिन कुछ ऐसी बड़ी बाधाएं सामने हैं, जिस वजह से फिलहाल शादी नहीं हो पा रही है।

मां को बेटे के ग्रीन सिग्नल का इंतजार

धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि अभी उनके उद्देश्य पूरे नहीं हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि शादी भी होगी, लेकिन अभी तय नहीं हुई है। 

उन्होंने बताया कि मां ने करीब दो से चार लड़कियां देखी हैं, लेकिन उन्हें अब तक धीरेंद्र शास्त्री की ओर से ग्रीन सिग्नल नहीं मिल पाया है। 

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हमने जो बड़े संकल्प ले रखे हैं, वो पूरे हो जाएं, उसके बाद शादी की बात पर विचार करेंगे। क्योंकि शादी की जिम्मेदारी छोटी नहीं है।

अर्धांगिनी ऐसी हो जो आधा हक न जताए

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आगे बताया कि उन्हें ऐसी दुल्हन चाहिए जो साधक हो, बाधक नहीं। जो पीछे से सपोर्ट करे। पत्नी ऐसी हो जो पति को पतन से बचाए। अर्धांगिनी ऐसी चाहिए, जो आधा हक न जताए।

उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि हम सबके हो गए हैं। देशदुनिया के हो गए। अब हमें लोग पुत्र, भाई, मित्र मानते हैं। ऐसे में सबको लेकर चलना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि हम ऐसी दुल्हन चाहते हैं जो परिणय सूत्र में बंधने के बाद मुकर न जाए। ऐसे में हम पत्नी के साथ धोखा करेंगे तो परमात्मा के साथ होगा, जिसे हम झेल न सकेंगे। क्योंकि हमारा वचन ही भरोसा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply