IndiaTrending

​छह साल बाद फिर बहाल होगी भारत-चीन कीं सीधी उड़ान

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चाइना सदर्न एयरलाइंस ने करीब छह साल के अंतराल के बाद ग्वांगझूनई दिल्ली के बीच नियमित सीधी यात्री उड़ान सेवा फिर शुरू करने का ऐलान किया है। यह सेवा 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

​छह साल बाद फिर बहाल होगी भारत-चीन कीं सीधी उड़ान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर पहुंचे हैं। वह नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी कर रहे हैं।

रोजाना संचालित होगी उड़ान

चाइना सदर्न एयरलाइंस के मुताबिक ग्वांगझूनई दिल्ली मार्ग पर उड़ान सेवा दैनिक आधार पर संचालित की जाएगी। इससे भारत और चीन के बीच कारोबार, पर्यटन, छात्रों और अन्य यात्रियों के लिए सीधा हवाई संपर्क और आसान होगा।

धीरेधीरे सामान्य हो रहे संबंध

भारतचीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं 2020 के बाद प्रभावित हुई थीं। हाल के महीनों में दोनों देशों के संबंधों में धीरेधीरे सुधार के साथ हवाई संपर्क भी बहाल हो रहा है। इससे पहले एयर इंडिया ने दिल्लीशंघाई के बीच सीधी उड़ानें शुरू कीं, जबकि अन्य एयरलाइंस ने भी चीन के प्रमुख शहरों के लिए सेवाएं बहाल की हैं।

क्यों महत्वपूर्ण है ग्वांगझू?

ग्वांगझू दक्षिणी चीन का प्रमुख कारोबारी और औद्योगिक केंद्र है। यहां कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य व्यापारिक गतिविधियों के चलते बड़ी संख्या में भारतीय कारोबारी आतेजाते हैं। सीधी उड़ान शुरू होने से दोनों देशों के व्यापारिक और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply