CrimeIndia

​रॉन्ग साइड साइड जाने से रोकने पर शराबी का हंगामा, ट्रैफिक ASI को मारा थप्पड़; एक्शन में ग्वालियर पुलिस

मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शराब के नशे में धुत एक युवक ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को थप्पड़ मारते नजर आ रहा है. घटना चार नवंबर की शाम की बताई जा रही है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करते हुए उसकी बाइक को सीज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

​रॉन्ग साइड साइड जाने से रोकने पर शराबी का हंगामा, ट्रैफिक ASI को मारा थप्पड़; एक्शन में ग्वालियर पुलिस

पुलिस के मुताबिक घटना पड़ाव थाना क्षेत्र में ग्वालियर बस स्टैंड तिराहे की है. उस समय ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी पर थी. आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक शराब के नशे में धुत होकर बाइक पर आया और बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन की ओर जाने की जिद करने लगा. ट्रैफिक एएसआई सोनेराम ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया.

साथी पुलिस कर्मियों ने पकड़ा

पुलिस के मुताबिक उस समय मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के अन्य कर्मचारियों ने आरोपी की इस हरकत के बाद उसे दबोच लिया और उसकी बाइक को सीज कर लिया. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक इस संबंध में ASI की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

वायरल हो रहा वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो बीते 4 नवंबर की रात पड़ाव थाना क्षेत्र में बस स्टैंड तिराहे का है. वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान दिलीप जाटव निवासी आर्य नगर के रूप में हुई है. वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply