BusinessIndia

​पेट्रोल-डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट लेवी घटी, डीजल पर ₹5 की बड़ी कटौती

पेट्रोल, डीज़ल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.वित्त मंत्रालय की ओर से बुधवार को एक नोटिफ़िकेशन जारी किया गया. इसके अनुसार, अगले दो हफ्तों के लिए पेट्रोल, डीज़ल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर एक्सपोर्ट लेवी कम कर दी है. 1 सितंबर से लागू दरों के मुकाबले पेट्रोल पर ड्यूटी 1 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 5 और ATF पर 4 रुपये प्रति लीटर घटाई गई है.

​पेट्रोल-डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट लेवी घटी, डीजल पर ₹5 की बड़ी कटौती

एएनआई के मुताबिक, नए बदलाव के तहत पेट्रोल पर एक्सपोर्ट लेवी 1.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 0.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. वहीं, डीज़ल पर लेवी 25 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी भी 19 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 15 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. डीजल के मामले में, पहले की 25 रुपये प्रति लीटर की लेवी में 24 रुपये प्रति लीटर स्पेशल एडिशनल एक्साइज़ ड्यूटी और 1 रुपये प्रति लीटर रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस शामिल था.

पेट्रोल पर SAED 0.5 रुपये प्रति लीटर

संशोधित दरों के तहत, SAED को घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. जबकि RIC को जीरो कर दिया गया है. वित्त मंत्रालय ने अलगअलग नोटिफ़िकेशन में पेट्रोल पर SAED 0.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 20 रुपये प्रति लीटर कर दिया. ATF पर लेवी घटाकर 15 रुपये प्रति लीटर कर दी है.

डीजल एक्सपोर्ट पर लगाए गए RIC को भी हटाया

सरकार ने पिछली समीक्षा के दौरान डीजल एक्सपोर्ट पर लगाए गए 1 रुपये प्रति लीटर के RIC को भी हटाया है. 1 सितंबर के नोटिफिकेशन में डीजल एक्सपोर्ट पर सेस को शून्य से बढ़ाकर 1 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था. वेस्ट एशिया संकट के बीच एक्सपोर्ट को कम करने और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 27 मार्च, 2026 से एक्सपोर्ट लेवी लागू की गई थी.

बता दें कि कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और ATF की औसत इंटरनेशनल कीमतों के आधार पर हर दो हफ़्ते में दरों की समीक्षा की जाती है. पिछली समीक्षा में जो 1 सितंबर से लागू हुई थी, पेट्रोल पर एक्सपोर्ट लेवी 1.5 रुपये प्रति लीटर, डीज़ल पर कुल लेवी 25 रुपये प्रति लीटर और ATF पर लेवी 19 रुपये प्रति लीटर तय की गई थी. अब संशोधित दरें 16 सितंबर से लागू होंगी. घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर मौजूदा एक्साइज़ ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply