उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पितापुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग कर दी गई. गोली लगने से बापबेटे की मौत हो गई. फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

घटना सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता इलाके की है. कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई. इस घटना में शिवाजी तिवारी और उनके बेटे सुयश तिवारी को गोली लगी. दोनों की मौत हो गई. पितापुत्र की हत्या की खबर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई.
नेवी में नौकरी करता है ऋषभ
फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ऋषभ नेवी में नौकरी करता है.पुलिस ने ऋषभ को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद के दौरान गोली किन परिस्थितियों में चलाई गई और घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
गोलीबारी और दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही सआदतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. गोली चलाने में इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है.
खबर अपडेट हो रही



