First Sale: की लेटेस्ट iPhone 18 Pro सीरीज की आज से शुरू हो गई है। सीरीज के तहत कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए हैं। सेल शुरू होने से पहले ही इन दोनों मॉडल्स को खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दिल्ली और मुंबई में Apple Store के बाहर लोग रात से ही कतार में नजर आए।

Apple Store के बाहर रात से कतार
#WATCH | Delhi: A customer, Ajay, says, “I’ve come for the 18 Pro Max 1TB. I’ve already prebooked it; I’m just waiting here. There’s quite a crowd. But I want to be the first to get it… Right now, I’m using the 17 Pro; let’s see what features they’ve introduced in the 18 Pro.” https://t.co/iZtAd5uyT9 pic.twitter.com/66SfettD2v
— ANI September 17, 2026
दिल्ली के साकेत स्थित Select Citywalk Mall में Apple Store के बाहर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी। कई लोग फोन को सबसे पहले खरीदने के लिए रात से ही लाइन में बैठे रहे। मुंबई में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। में अजय नाम के एक ग्राहक ने बताया कि वह Pro Max का 1TB मॉडल लेने पहुंचे हैं। उन्होंने फोन की पहले ही बुकिंग कर ली थी और अब स्टोर से इसे लेने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह iPhone 17 Pro इस्तेमाल कर रहे हैं और नए मॉडल में मिलने वाले फीचर्स को लेकर उत्साहित हैं।
iPhone 18 Pro की कीमत कितनी है?
की शुरुआती कीमत ₹1,64,999 है। इस कीमत में 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अलावा 512GB मॉडल की कीमत ₹1,89,900, 1TB मॉडल की कीमत ₹2,39,900 और 2TB मॉडल की कीमत ₹3,14,900 है।
iPhone 18 Pro Max की कीमत
की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलती है। इसका 512GB वेरिएंट ₹2,04,900, 1TB वेरिएंट ₹2,54,900 और 2TB मॉडल ₹3,29,900 में उपलब्ध है। दोनों मॉडल्स को ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
iPhone 18 Pro पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स
पहली सेल में सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों को कई ऑफर्स का फायदा मिल सकता है। चुनिंदा बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक No Cost EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर भी कीमत कम करने का मौका मिलेगा। ट्रेडइन प्रोग्राम के तहत ग्राहक अपने पुराने डिवाइस की वैल्यू के आधार पर ₹81,500 तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल, कंडीशन और अन्य शर्तों पर निर्भर करेगी।
ये भी पढ़ें:
कहां से खरीद सकते हैं iPhone 18 Pro और Pro Max?
iPhone 18 Pro सीरीज को Apple Store के अलावा प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। इनमें Amazon और Flipkart जैसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसके अलावा कुछ क्विककॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Swiggy, Blinkit और Zepto के जरिए भी फोन की डिलीवरी का विकल्प मिल सकता है। पहली सेल के साथ ही Apple के नए Pro मॉडल्स को लेकर ग्राहकों का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली और मुंबई में स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें इसकी झलक दिखा रही हैं।
ये भी पढ़ें:



