Aaj Ka Mausam: इन दिनों उत्तर भारत में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट की वजह ठंड महसूस की जाने लगी है. सुबह के समय उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा भी नजर आने लगा है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बरसात का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन आज यानी 17 नवंबर की शाम तक प्रचंड चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके प्रभाव से आज दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरजचमक हो सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. अधिकतम 27 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है. राजधानी में 22 नवंबर तक हल्के कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. फिलहाल मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है.
यूपी और बिहार में रहेगा कोहरा
उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश में कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी दी है. खासकर सुबह और रात के समय सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है. बिहार में सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है. कई जिलों में सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. झारखंड के अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.
राजस्थान से बंगाल तक कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश
पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. अगले कुछ दिनों तक भी यहां मौसम की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. असम और मेघालय में आज बारिश की संभावना नहीं है. 19 नवंबर से फिर दोनों राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम में कल कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. केरल और माहे में आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. त्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
हिमाचलउत्तराखंड में माइनस में पारा
उत्तराखंड में आज सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा. वहीं, दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ों में ठंड बढ़ गई है. आज सुबह केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में तापमान माइनस में दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश में आज कुकुमसेरी, केलंग में और कल्पा में तापमान माइनस में पहुंच गया.



