India

​कपड़ों से लिपस्टिक तक…घर में रखी इन चीजों से हेलोवीन लुक क्रिएट करें

हेलोवीन फेस्ट की शुरुआत लगभग 2000 साल पहले मानी जाती है. जब प्राचीन सेल्टिक समुदाय ‘समहेन’ नाम का त्योहार मनाया करते थे और उनका मानना था कि इस रात में जीवित मृत लोगों के बीच की दुनिया की लकीर धुंधली हो जाती है और आत्माएं नीचे पृथ्वीलोक पर आती हैं. इसी कारण बुरी आत्माओं से बचने के लिए इंसान भी कंकाल, पिशाच जैसे डरावने कपड़े पहनते हैं. फिलहाल अब ये फेस्टिवल एक ट्रेंड का हिस्सा बन चुका है. यहां तक कि भारतीय स्कूलों तक में इसे सेलिब्रेट किया जाने लगा है. इसके लिए महंगी ड्रेस या मेकअप खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर में पड़ी कई चीजों से हेलोवीन लुक क्रिएट किया जा सकता है.

​कपड़ों से लिपस्टिक तक…घर में रखी इन चीजों से हेलोवीन लुक क्रिएट करें

हेलोवीन को लेकर बॉलीवुड में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है और यह भी एक वजह है कि अब ये दिन भारत में भी खूब मनाया जाने लगा है. इस दिन हॉरर थीम वाली पार्टियां रखी जाती हैं, लोग डरावनी मूवी डेट पर जाते हैं, घोस्ट टूर ऑर्गेनाइज किए जाते हैं. खासकर पंपकिन में घोस्ट का चेहरा उकेरकर उसमें लाइट या मोमबत्ती जलाते हैं. फिलहाल जान लेते हैं घर में हेलोवीन लुक क्रिएट करने के टिप्स.

कैसे क्रिएट करें हेलोवीन स्केलेटन लुक?

आउटफिट का आइडिया

घर में पड़ी सफेद चादर या पुरानी शॉल ले लें. सबसे पहले इसकी कटिंग अपनी हाइट के हिसाब से कर लें. इसमें बीच में एक बड़ा होल करें ताकि इसे आप पहन सकें. ये होल नेकलाइन का काम करेगा. आप चाहे तो शोल्डर के लिए भी दो राउंड कट लगा सकते हैं. बस एक पड़ा ढीलाढाला आउटफिट बनकर तैयार हो जाएगा.

मेकअप बेस कैसे तैयार करें

सबसे पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं, इसके बाद ऊपर से लाइट कलर के फाउंडेशन का एक बेस चेहरे पर लगा लें. अब आपको थोड़ा सा वाइट पाउडर ब्रश की हेल्प से फेस से लेकर गर्दन तक अप्लाई कर लेना है.

आंखों का मेकअप

काजल या फिर आई लाइनर से आंखों के चारों तरफ राउंड शेप बनाएं, इसके बाद नाक के हिस्से पर भी थोड़ा सा काजल लगा दें. अब इसी से एक पतली लाइन होंठों की किनारियों से गालों तक लेकर जाएं. इस तरह से कुछ ही मिनटों में लुक क्रिएट हो जाएगा.

रेड लिपस्टिक आएगी काम

अगर कोई रेड लिपस्टिक बहुत दिनों से खराब पड़ी है तो उसके यूज हेलोवीन लुक में करें. काजल की बजाय आप रेड लिपस्टिक होंठों के बाहर तक लगा सकते हैं और होंठों के किनारों से गालों तक पतली लाइन बना दें. इस तरह से आपको एक डरावने जोकर वाला लुक क्रिएट हो जाएगा.

ममी लुक क्रिएट करें

आप को अगर हेलोवीन के लिए ममी लुक क्रिएट करना है तो पुराने सफेद कपड़े का एक बड़ा टुकड़ा चाहिए होगा, इसको 4 इंच चौड़ी पट्टियों में फाड़ लें और पूरे शरीर पर लपेट लें. फिर आंखों नाक और मुंह को छोड़कर फेस पर भी पट्टियां लपेटें. आंखों वाली जगह पर काजल लगाएं जो लुक को और भी डरावना बना देगा. ध्यान रखें कि कॉस्ट्यूम कंफर्टेबल होना चाहिए साथ ही स्किन को खराब करने वाले किसी तरह के पेंट का इस्तेमाल न करें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply