TrendingUttar Pradesh

​जूट, चिकनकारी, जरी से अचार-मुरब्बे तक… ट्रेड शो में दिखेगा यूपी की महिलाओं का हुनर

​जूट, चिकनकारी, जरी से अचार-मुरब्बे तक…  ट्रेड शो में दिखेगा यूपी की महिलाओं का हुनर

लखनऊ, अमृत विचार। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो2026 में प्रदेश के 75 जिलों की स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री करेंगी। उप्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से ट्रेड शो में 75 चयनित स्वयं सहायता समूहों की दीदियां हिस्सा लेंगी। ट्रेड शो में जूट उत्पाद, जरी की साड़ी, ज्वेलरी, चिकनकारी की साड़ी व सूट, मसाले, नमकीन, अचारमुरब्बा, पॉटरी, टेराकोटा, चमड़े के उत्पाद और बलिनी के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। मिशन के मुताबिक ट्रेड शो के जरिए ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

आय और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। ट्रेड शो महिलाओं के हुनर, मेहनत और उद्यमशीलता को बड़े मंच पर पहुंचाने का अवसर देगा। इससे उनके उत्पादों की बिक्री और बेहतर बाजार मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

ट्रेड शो में स्वयं सहायता समूहों के गठन के अलावा टेक होम राशन, बीसी सखी, विद्युत सखी, बलिनी समेत ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी। मिशन निदेशक अरुण कुमार ने आमजन से अपील की कि ट्रेड शो में पहुंचकर दीदियों के उत्पाद खरीदें और ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा दें। प्रतिभागी महिलाओं के रहने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था मिशन की ओर से निःशुल्क की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply