India

​Ghaziabad News: मॉल में कैफे संचालिका का हिंदू रक्षा दल के सदस्यों पर गंभीर आरोप, कहा-फ्री का खाना खाकर मांगते हैं 50 हजार महीने का “गुंडा टैक्स”, अब आत्महत्या करने पर मजबूर

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबद से एक खबर है। जहां इंदिरापुरम डीमॉल में कैफ़े चलाने वाली महिला हरलीन कौर ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने आरोपों में उसने कहा है कि सौरभ पंडित, दक्ष चौधरी, अक्कु पंडित और अमित पहलवान पर आरोप लगाते हुए कहा ​है कि ये सभी गाली गलौंच करके हर महीना 50 हजार “गुंडा टैक्स” मांगते हैं। इसके बाद वे आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। 

​Ghaziabad News: मॉल में कैफे संचालिका का हिंदू रक्षा दल के सदस्यों पर गंभीर आरोप, कहा-फ्री का खाना खाकर मांगते हैं 50 हजार महीने का “गुंडा टैक्स”, अब आत्महत्या करने पर मजबूर

Ghaziabad: कैफे संचालिका से 50 हजार की रंगदारी, CM Yogi से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम डीमॉल में कैफे चलाने वाली महिला हरलीन कौर ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े सौरभ पंडित, दक्ष चौधरी, अक्कु पंडित और अमित पहलवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि… pic.twitter.com/5PbXZxBEOH

— Bansal News Official September 12, 2026

 

महिला ने कहा आत्महत्या करने को मजबूर 

महिला द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह आरोप लगाते दिख रही है कि फ़्री का खाना, गालीगलौज, मारपीट और तोड़फोड़ के बाद उनसे ₹50,000 महीना मांगा गया। उन्होंने इसे “गुंडा टैक्स” बताते हुए कहा कि उनके पास पेमेंट के स्क्रीनशॉट , वीडियो फ़ुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग समेत सारे साक्ष्य हैं।

सीएम से लगाई गुहार

इस वीडियो में कैफे संचालिका हरलीन कौर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वह कहते साफ दिख रही है कि वह इतनी परेशान हैं कि आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रही हैं।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply