Ghaziabad Cafe Case Update: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कैफे में मुफ़्त खाना खाने और 50 हजार रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर एफआई दर्ज कर ली है।

आपको बता दें बीते दिन सोशल मीडिया पर एक कैफे संचालिका ने हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर फ्री खाना खाने और गुंडा टैक्स का आरोप लगाते हुए यूपी सीएम से र्कारवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
आपकोे बता दें पुलिस ने जिन कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है उसमें दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, अमित पहलवान के नाम शामिल हैं।
क्या है पूरा मामला
बीते दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबद के इंदिरापुरम डीमॉल में कैफ़े चलाने वाली ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
जिसमें उसने कहा था कि सौरभ पंडित, दक्ष चौधरी, अक्कु पंडित और अमित पहलवान उनके साथ गाली गलौंच करके हर महीना 50 हजार “गुंडा टैक्स” मांगते हैं। इसके बाद वे आत्महत्या के लिए मजबूर हैं।
कैफे संचालिका हरलीन कौर ने पुलिस को व्हाट्स एप चैट भी दिखई थी जिसमें उनसे पैसे मांगे जा रहे हैं. कैफ़े संचालिका ने बताया कि कैफे पूरी तरह वैध है, दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, सौरभ दीक्षित, अमित पहलवान कैफे में आकर मुफ्त खाना खाते हैं।



