IndiaUttar Pradesh

​ग्रेटर नोएडाः गौर सिटी चौक पर बना अंडरपास ट्रायल के लिए खुला, लोगों को अब जाम से मिलेगी राहत

Greater Noida West Underpass Update: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है. लंबे इंतजार के बाद यहां गौड़ सिटी गोलचक्कर पर बने अंडरपास को 5 नवंबर से 3 दिन के ट्रायल के लिए खोल दिया गया है. अंडरपास खुलने से रोजाना जाम में फंसने वाले ऑफिस और कॉलेज जाने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. स्थानीय निवासी लंबे समय से इस अंडरपास को जल्द शुरू करने की मांग कर रहे थे.

​ग्रेटर नोएडाः गौर सिटी चौक पर बना अंडरपास ट्रायल के लिए खुला, लोगों को अब जाम से मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रोजाना सुबहशाम के समय भारी ट्रैफिक रहता था. खासकर ऑफिस जाने और लौटने के दौरान लोगों को ट्रैफिक की लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था. कई बार लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता था. इस वजह से नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही थी.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्थानीय निवासी ने क्या बताया?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्थानीय निवासी दीपांकर कुमार ने बताया कि रोजाना इसी रास्ते से अपने ऑफिस आने जाने में पहले उन्हें हर दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ता था. कई बार हालात ऐसे हो जाते थे कि करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता था. इससे न केवल समय बर्बाद होता था, बल्कि ऑफिस पहुंचने में भी परेशानी होती थी. अंडरपास खुलने के बाद वह बेहद खुश हैं.

उनका कहना है कि अब घंटे का सफर मिनटों में हो रहा है. 5 नवंबर को शुरू हुए इस ट्रायल के दौरान अंडरपास पर यातायात की स्थिति पर नजर रखी जाएगी. वाहनों की संख्या आवागमन की रफ्तार और ट्रैफिक प्रबंधन को देखा जाएगा. ट्रायल के अनुभव के आधार पर आगे की व्यवस्था तय की जाएगी.

ट्रायल सफल रहने के बाद अंडपास नियमित रूप से चालू रहेगा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बीच सड़क और ट्रैफिक सुविधाओं को बेहतर बनाना बेहद जरूरी हो गया था. ऐसे में इस अंडरपास का खुलना स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है. ट्रायल सफल रहने के बाद अंडपास नियमित रूप से चालू रहेगा और रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply