TrendingUttar Pradesh

​Hardoi News: प्रधान के घर के पीछे पहुंचा मगरमच्छ, गांव में मची हलचल

​Hardoi News: प्रधान के घर के पीछे पहुंचा मगरमच्छ, गांव में मची हलचल

पिहानी/हरदोई, अमृत विचारः पिहानी विकासखंड के रसूलपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम प्रधान रामशरण सिंह के घर के पीछे और ग्रामीण रामकुमार के घर के आगे मगरमच्छ दिखाई दिया। आबादी के बीच मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। राहत की बात रही कि मगरमच्छ ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़ लिया।

तालाब से नाले के रास्ते गांव पहुंचने की आशंका

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के पश्चिम दिशा में एक बड़ा तालाब है। आशंका जताई जा रही है कि मगरमच्छ उसी तालाब से निकलकर गांव की ओर आया होगा। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से गांव तक आने के लिए एक नाला भी है। ऐसे में संभावना है कि मगरमच्छ नाले के रास्ते आबादी तक पहुंचा हो।

ग्राम प्रधान रामशरण सिंह ने बताया कि मगरमच्छ उनके घर के पीछे दिखाई दिया था। उन्होंने कहा कि जानवर ने किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंचाई और न ही कोई नुकसान किया।

वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा

मगरमच्छ दिखने की जानकारी प्रधान ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। वनरक्षक राहुल कुमार, सुशील कुमार, उदय सिंह, होरीलाल और कुलदीप समेत वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ ले गए।

गांव की आबादी के बीच मगरमच्छ पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वन विभाग की टीम के उसे पकड़कर ले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

ः

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply