Dharam

​राशिफल 12 सितंबर 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ

​राशिफल 12 सितंबर 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ

लखनऊ, अमृत विचार। Horoscope for September 12, 2026: ज्योतिष के अनुसार 12 सितंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलगअलग परिणाम लेकर आएगा। किसी राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं तो किसी को कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष    
आज व्यापार में उधारी न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आलस्य के कारण आपके काम में रुकावटें आ सकती हैं।

वृष
आज अपने मित्रों के बीच विशेष लोकप्रिय रहेंगे। सभी काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। इससे आपको बहुत लाभ होगा।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। धीरेधीरे आप कारोबार में बड़ा लाभ कमा लेंगे।

कर्क
आज सुबह सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे। भाईबहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे। आज मेहनत के कारण शाम को थकान और बदन दर्द का अनुभव कर सकते हैं।

कन्या

आज आपको जिम्मेदारी वाला काम सौंपा जा सकता है। पर्यटन की योजना से यात्रा पर जा सकते हैं। डेट पर जाने का विचार बनायेंगे।

तुला

आज का दिन बहुत अच्छा है। घर की सजावट और व्यवस्था पर अत्यधिक ध्यान देंगे। शत्रुओं की योजना विफल होगी।

वृश्चिक

आज नए काम को लेकर जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग छुट्टी ले सकते हैं।

धनु

आज रणनीति बनाने के लिए दिन शानदार है। सोचे हुए काम पूरे होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।

मकर

आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। बॉस आपकी अत्यधिक प्रशंसा करेंगे। मन में किसी प्रकार का पूर्वाग्रह न पालें।

कुंभ

आज व्यापार में सहयोगियों के साथ खिटपिट हो सकती है। परिजनों की चिंता रहेगी। अनावश्यक मुद्दों पर अपना समय बर्बाद न करें।

मीन

आज व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद लेंगे। आपको घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply