CrimeIndia

​‘नौकरी चली गई, अब मैं साइको बन चुका हूं…’, पत्नी की हत्या कर मंदिर में कटा सिर रखने वाले पति का खौफनाक कबूलनामा

Gangarampur Murder Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में बुधवार को हुई दिल दहला देने वाली वारदात की परतें अब धीरेधीरे खुलने लगी हैं. यहां गंगारामपुर के नारायणपुर में पूर्व बस कंडक्टर रिंटू घोष ने अपनी पत्नी सीमा सरकार को मार डाला. फिर कटा हुआ सिर लेकर काली मंदिर में बैठ गया. अब इस मामले में कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं. घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब स्थानीय लोगों और पुलिस ने मंदिर का नजारा देखा, तो आरोपी रिंटू घोष के हाथों में खून से सना चाकू था, उसकी गोद में पत्नी का कटा हुआ सिर रखा था और पास में ही उसके दो मासूम बेटे चुपचाप बैठे हुए थे.

​‘नौकरी चली गई, अब मैं साइको बन चुका हूं…’, पत्नी की हत्या कर मंदिर में कटा सिर रखने वाले पति का खौफनाक कबूलनामा

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस वैन में आरोपी रिंटू घोष को ले जाया जा रहा था, तब उसने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अपनी मानसिक स्थिति की वजह बताई. आरोपी ने कहा “नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन से नौकरी जाने और पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने के बाद मैं साइको बन चुका हूं.” रिंटू घोष पहले बस कंडक्टर की नौकरी करता था. नौकरी छूटने के बाद उसने छोटेमोटे व्यवसाय में हाथ आजमाया, लेकिन वहां भी उसे असफलता ही हाथ लगी. परिवार चलाने के लिए वह काफी समय से पैसेपैसे का मोहताज था.

तांत्रिक क्रिया और रहनसहन में बदलाव; रिश्तेदार ने खोले कई राज

आरोपी के रिश्तेदार राजेश प्रामाणिक ने खुलासा किया कि नौकरी जाने के बाद से रिंटू के व्यवहार में अजीबोगरीब बदलाव आने लगे थे. उसने अचानक मांसाहारी भोजन छोड़कर खुद को पूरी तरह शाकाहारी बना लिया था. रिश्तेदार के मुताबिक, रिंटू का झुकाव तंत्रमंत्र और तांत्रिक गतिविधियों की ओर बढ़ गया था. वह अक्सर अजीब हरकतें करता था. बुधवार सुबह जब उसने पत्नी सीमा सरकार का कत्ल किया, तो सिर को सीधे काली मंदिर ले जाकर गोद में रख लिया, जिसे देखकर तांत्रिक अनुष्ठान या बलि दिए जाने की आशंका को भी बल मिल रहा है.

दो मासूम बेटों की आंखों के सामने खौफनाक मंजर, GRPपुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद गंगारामपुर थाना प्रभारी पूर्णेंदु कुंडू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रिंटू घोष को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मृतका के धड़ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और खून से सना हथियार जब्त किया. पुलिस अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है. पुलिस की तफ्तीश मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर केंद्रित है क्या यह पारिवारिक कलह और बेरोजगारी के डिप्रेशन का नतीजा है, या फिर इसके पीछे कोई गहरी तांत्रिक मंशा और अंधविश्वास का खेल छुपा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply