TrendingUttar Pradesh

​उत्तर प्रदेश अभियान: बालिका विद्यालय में छात्राओं ने उकेरी ‘मेरे सपनों का भारत’ की तस्वीर, प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

​उत्तर प्रदेश अभियान:  बालिका विद्यालय में छात्राओं ने उकेरी ‘मेरे सपनों का भारत’ की तस्वीर, प्रतियोगिताओं में दिखाया दम

लखनऊ, अमृत विचार: मोती नगर स्थित बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज में ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्राओं ने चित्रकला, भाषण, निबंध और सामान्य ज्ञान क्विज में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का संचालन पूनम यादव, रागिनी यादव और मंजुला यादव की देखरेख में हुआ।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

चित्रकला :

प्रथम: प्रमीन

द्वितीय: नंदिनी मिश्रा

तृतीय: जैनब

चित्रकला :

प्रथम: आराधना

द्वितीय: राधिका

तृतीय: शहनाज

सांत्वना पुरस्कार: चाहत

भाषण प्रतियोगिता:

प्रथम: शालिनी पाल

द्वितीय: आराधना

तृतीय: काजल

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी :

प्रथम: शालिनी पाल

द्वितीय: प्रिया सिंह

तृतीय: आराधना

निबंध प्रतियोगिता:

प्रथम: आराधना

द्वितीय: अफरोज

तृतीय: वैष्णवी

सांत्वना पुरस्कार: सलोनी और तंवी

देश का विकास पैसा नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा है

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. लीना मिश्र ने सभी विजेता और हिस्सा लेने वाली छात्राओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ पैसों से नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा, तकनीक और बेहतर सोच से होता है। आज की छात्राएं ही कल का भारत बनाएंगी, इसलिए उनके अंदर देश को लेकर सही और बड़ी सोच होना बहुत जरूरी है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply