केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत की वीजा व्यवस्था को सरल बनाने के मकसद से मुख्य वीजा कैटेगरीज की संख्या 13 से घटाकर 9 करने के साथ आवेदन प्रपत्र के खानों की संख्या में 70 प्रतिशत तक कमी करने जा रहा है. बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि वीजा नियमावली, 2019 की व्यापक समीक्षा के तहत इसके विभिन्न Chapters and appendices में संशोधन किए जाने की संभावना है. इसका उद्देश्य वीजा जारी करने की कैटेगरीज की संख्या सीमित करना है.

वीजा कैटेगरी में होगी कटौती
इस संबंध में अगस्त में वीजा नियमावली, 2019 के विभिन्न कैटेगरीज एक तथा दो में संशोधन के लिए बैठक हुई थी. इसमें भारतीय वीजा व्यवस्था को तर्कसंगत बनाने और सरल करने का निर्णय लिया गया था. सूत्रों के अनुसार, वीजा की मुख्य श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर नौ और उपश्रेणियों की संख्या 49 से घटाकर 23 करने का फैसला किया गया है. केंद्र ने वीजा आवेदन प्रपत्र के 70 प्रतिशत खानों को हटानका भी निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य एकदूसरे से मिलतीजुलती, दोहराव वाली और गैरजरूरी जानकारियां मांगने वाले खानों को हटाकर आवेदन प्रक्रिया को सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाना है.
लगभग 91.5 लाख विदेशी पर्यटक आए
पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, 2025 में भारत में लगभग 91.5 लाख विदेशी पर्यटक आए, जबकि 2024 में यह संख्या 99.5 लाख थी और महामारी से पहले 2019 में 1.09 करोड़ थी. देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या अभी भी महामारीपूर्व के स्तर तक नहीं पहुंच पाई है. पर्यटन उद्योग ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भारत की यात्रा को आसान बनाने के वास्ते व्यापक बदलावों की मांग की है. इन बदलावों में सभी देशों के लिए 120 दिन पहले आवेदन करने की सुविधा देना, चीनी नागरिकों को ईवीजा के लिए आवेदन करने की अनुमति देना, और वीज़ा आवेदन फॉर्म को स्पेनिश, जर्मन और इतालवी जैसी अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध कराना शामिल है.



