BollywoodIndia

​Kartik Aaryan Birthday: 3 साल के Rejection और मुफलिसी के बाद Kartik Aaryan ने Bollywood में बनाई पहचान

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज यानी की 22 नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी मेहनत और शानदार अभिनय के दम पर कार्तिक ने फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। वह बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब उनके लिए मुंबई में गुजारा करना मुश्किल लगता था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता कार्तिक आर्यन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

​Kartik Aaryan Birthday: 3 साल के Rejection और मुफलिसी के बाद Kartik Aaryan ने Bollywood में बनाई पहचान

जन्म और परिवार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 22 नवंबर 1990 को कार्तिक आर्यन का जन्म हुआ था। अभिनेता के मातापिता डॉक्टर हैं और उनका परिवार चाहता था कि कार्तिक अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। लेकिन कार्तिक के मन में बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना था। उन्होंने अपने सपने को परिवार से छिपाने के लिए नवी मुंबई के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। कॉलेज के दौरान कार्तिक ने मॉडलिंग और फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरूकर दिया। धीरेधीरे अभिनय के प्रति कार्तिक का जुनून बढ़ता गया और इसी के साथ संघर्ष का दौर शुरू हो गया।

मुंबई में किया संघर्ष

मुंबई में काम की तलाश करना कार्तिक आर्यन के लिए आसान नहीं था। इस दौरान तक उनके पास इतने पैसे भी नहीं होते थे कि वह आराम से अपना खर्च उठा सकें। कार्तिक ने एक बार बताया था कि संघर्ष के दिनों में वह मुंबई से लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफर किया करते थे। वहीं वह 12 लोगों के साथ एक कमरा साझा करते रहते थे। सीमित पैसों और मुश्किल हालातों के बाद भी कार्तिक अपना सपना पूरा करने में जुटे रहे।

ऐसे मिली सफलता

शुरूआती दिनों में कार्तिक आर्यन लगातार ऑडिशन देने के बाद भी निराशा मिली। एक बार कार्तिक ने डियोड्रेंट के विज्ञापन के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन उनको अंदर तक जाने नहीं दिया गया था। कार्तिक को बाहर से ही देखकर रिजेक्ट कर दिया गया था। करीब 3 सालों तक कार्तिक आर्यन को रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। लेकिन अभिनेता ने हार नहीं मानी थी। आखिरकर साल 2011 में कार्तिक ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

फिल्म में उनके अभिनय और खासकर लंबे मोनेलॉग ने लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद अभिनेता ने ‘लुका छुपी’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘पति पत्नी और वो’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ आदि फिल्मों में काम किया है। कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के चर्चित अभिनेताओं में शामिल हैं। लगातार मेहनत और धैर्य से मुश्किल रास्ते आसान हो सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply