India

​Karwa Chauth 2026: प्यार बेशुमार, खर्चा जीरो…पत्नी को करवा चौथ पर दें ये अनमोल तोहफे

करवा चौथ का फेस्टिवल आज के समय में परंपरा के साथ ही नए मूल्यों से भी जुड़ चुका है. जहां पहले सिर्फ महिलाएं अपने पतियों के लिए व्रत किया करती थीं तो अब पुरुष भी इसमें उनका साथ देते हैं. यही हमारे फेस्टिवल्स की खासियत होती है कि ये रिश्तों में मजबूती लाने का भी एक खास मौका होता है. पति इस खास दिन पर अपनी पत्नियों को तोहफा भी देते हैं, जिसमें ज्वेलरी, कपड़े, पसंदीदा परफ्यूम, जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं. इस बार आप अपनी पत्नी को ऐसे तोहफे दें जो आपके रिश्ते और भी मजबूत बनाएंगे.

​Karwa Chauth 2026: प्यार बेशुमार, खर्चा जीरो…पत्नी को करवा चौथ पर दें ये अनमोल तोहफे

पतिपत्नी का रिश्ता पूरी जिंदगी साथ निभाने का वादा होता है. इसमें एक दूसरे को तोहफे देने से जरूरी होता है कि आप किस तरह से लाइफ टाइम पार्टनरशिप को चलाते हैं ये मायने रखता है. चलिए जान लेते हैं कि पत्नी को कैसे आप करवा चौथ पर तोहफे में प्यार की सौगात दे सकते हैं.

पत्नी को प्यार भरा खत दें

आज के डिजिटल वर्ल्ड में पुरानी प्यार की सौगातें जैसे खो गई हैं. अब तो मैसेज, कॉल का जमाना है, लेकिन इस बार आप पत्नी को लव लेटर लिखें. करवा चौथ पर आप ये खत उन्हें दें. जो प्यार आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते इस लेटर लिखें. लेटर के बाहरी हिस्से को खूबसूरती से सजाएं. इसे देखकर उन्हें वाकई बेहद खुशी होगी.

खुद सजाएं उनके हाथों में मेहंदी

करवा चौथ पर आप अपनी पत्नी के हाथों में खुद मेहंदी लगा सकते हैं या फिर उनके साथ आर्टिस्ट के पास खुद जाएं, बेबी छोटा है तो एक दिन के लिए आप उसकी जिम्मेदारी लें. इसी के साथ करवा चौथ की शाम तैयार होने में आप वाइफ की मदद कर सकते हैं जैसे गजरा लगाना, चूड़ियां पहनाना, मांग में सिंदूर लगाना.

Image:Getty

उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प

आपकी वाइफ का कोई सपना है जिसे वो लंबे समय से पूरा करना चाहती तो इस करवा चौथ आप उन्हें ये आश्वासन दें कि आप उनके साथ हैं. हर कदम पर उनको आगे बढ़ने में मदद करेंगे. अगर उनकी कोई पसंदीदा हॉबी है तो उन्हें वो सीखने के लिए प्रेरित करें. इस दौरान आप उनकी हेल्प करें जैसे अगर उनकी क्लास है तो कुछ जिम्मेदारियां उस समय आप निभाने का वादा करें.

पत्नी को दें अपने वक्त का तोहफा

इस करवा चौथ आप अपनी पत्नी को वक्त का तोहफा दें. हर महिला चाहती है कि उसे अपने पार्टनर का समय मिले. उनसे वादा करें कि आप उन्हें अब से टाइम देंगे. शाम को साथ में चाय पीते हुए बाते करें. हफ्ते या 15 दिन में एक बार टाइम निकालकर वाइफ के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान करें और इसे निभाए भी. इसके मतलब ये नहीं है कि आप ट्रिप पर जाएं और खर्चा करें. पार्क में जा सकते हैं और बैठकर बाते कर सकते हैं. लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं जो सिर्फ आपका अपना समय हो.

जिम्मदारियों में बटाएं हाथ

पत्नी के साथ आप भी घर की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाने का वादा करें, क्योंकि ये रिश्ता बराबरी की भागेदारी का होता है. बच्चों की देखभाल, किचन के कामों से लेकर वाइफ की मदद करने की कोशि करें. इसकी शुरुआत आप करवा चौथ से ही कर सकते हैं. इससे उन्हें व्रत में राहत मिलेगी और आपकी देखभाल उन्हें खुशी देगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply