TrendingUttar Pradesh

​Krishna Janmashtami 2026 : कृष्ण भक्ति में डूबा यूपी, मथुरा से लखनऊ-कानपुर तक मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

​Krishna Janmashtami 2026 : कृष्ण भक्ति में डूबा यूपी, मथुरा से लखनऊ-कानपुर तक मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डिजिटल डेस्क, अमृत विचार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को पूरा देश और उत्तर प्रदेश कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है। राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर, वाराणसी, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा और अयोध्या तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिरों में फूलों की सजावट, दीपों की रोशनी, भजनकीर्तन और आरती से माहौल भक्तिमय हो गया है।

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में देशविदेश से पहुंचे श्रद्धालु कान्हा के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए तड़के सुबह से ही कतारों में डटे हैं। प्रदेश के विभिन्न इस्कॉन मंदिरों में भी ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी रौनक है। बाल गोपाल की पोशाक, मुकुट, झूले और पूजासजावट की सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।

लखनऊ में परंपरा और आधुनिकता का संगम

राजधानी लखनऊ में जन्माष्टमी का उत्सव इस बार परंपरा और आधुनिक तकनीक के अनूठे संगम के रूप में नजर आ रहा है। पुराने लखनऊ के ठाकुरद्वारों और हवेलियों से लेकर चौक, गणेशगंज, डालीगंज और सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर तक विशेष तैयारियां की गई हैं।

कहीं फूलों से भगवान श्रीकृष्ण का भव्य शृंगार किया जाएगा तो कहीं डिजिटल तकनीक के माध्यम से कृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया जाएगा। कई मंदिरों में 56 भोग की झांकी सजेगी, जबकि कुछ स्थानों पर महारास और बाल लीलाओं का मंचन होगा। आधी रात कान्हा के जन्म के समय घंटेघड़ियाल और भजनकीर्तन से पूरा शहर कृष्णमय हो उठेगा।

गणेशगंज में डिजिटल झांकियों में दिखेंगी कृष्ण की लीलाएं

गणेशगंज में डिजिटल झांकी इस बार भी जन्माष्टमी के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी। आधुनिक तकनीक के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की अलगअलग लीलाओं को श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। परंपरागत राधाकृष्ण झांकी के साथ 20 फीट ऊंचा शिवलिंग और अमरनाथ गुफा की झांकी भी तैयार की गई है। बर्फीली गुफा का दृश्य श्रद्धालुओं को अमरनाथ धाम जैसा अनुभव कराएगा। डिजिटल झांकी शाम छह बजे से रात 12 बजे तक चलेगी। हर दिन इसका स्वरूप बदलेगा। अलगअलग दिनों में गोकुल गमन, माखन चोरी, गोचारण लीला, अघासुर वध, कालिया मर्दन और बरसाना की होली के दृश्य दिखाए जाएंगे।

चौक में 56 भोग, मथुरा के कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

चौक स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को 56 थालों में 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके साथ ही मथुरा से आए कलाकार कृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है और भगवान के विशेष शृंगार की तैयारियां चल रही हैं। पुराने लखनऊ के ठाकुरद्वारों और ऐतिहासिक हवेलियों में भी जन्माष्टमी की अलग छटा देखने को मिलेगी। चूड़ी वाली गली और चौक स्थित प्राचीन मदनमोहन हवेली समेत कई ठाकुरद्वारों में विशेष सेवा, शृंगार और भोग की तैयारियां की गई हैं।

इस्कॉन मंदिर में दिनभर गूंजेंगे भजनकीर्तन

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दिनभर भजनकीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी प्रदीप शुक्ला के अनुसार, इस्कॉन मंदिर की स्थापना के बाद से यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की परंपरा जारी है। जन्माष्टमी पर भगवान का दूध, दही, घी, शहद और तीर्थ जल से अभिषेक किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकार कृष्ण की लीलाओं और विभिन्न झांकियों की प्रस्तुति देंगे। भगवान के जन्म से लेकर छठे दिन तक उत्सव का क्रम जारी रहेगा।

डालीगंज में 65वां जन्माष्टमी उत्सव, मंच पर उतरेंगी कृष्ण लीलाएं

डालीगंज में इस बार 65वां जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा है। यहां श्रीकृष्ण के अवतार से लेकर धर्म की स्थापना तक की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा। भव्य झांकियों के साथ भजनकीर्तन का आयोजन होगा। मंदिर में श्रीकृष्ण और राधामाधव का विशेष शृंगार किया जाएगा। कलाकार महारास और कान्हा की बाल लीलाओं का मंचन करेंगे। फूलों से सजे मंदिर में दक्षिणावर्त शंख से पंचाभिषेक और 56 भोग का आयोजन होगा। इसके साथ ही दहीहांडी फोड़ने की परंपरा भी निभाई जाएगी।

माधव मंदिर में ब्रज की झलक, दही हांडी और कृष्ण सेल्फी पॉइंट आकर्षण

डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में जन्माष्टमी पर ब्रज की तर्ज पर आयोजन किया जा रहा है। श्रीराधामाधव का फूलों से विशेष शृंगार होगा। ब्रज से आए कलाकार महारास और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करेंगे। दक्षिणावर्त लक्ष्मी शंख से श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक और 56 प्रकार के भोग की झांकी सजाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए दही हांडी, भजन संध्या और कृष्ण सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

खाटू श्याम मंदिर में फूल बंगले में विराजेंगे लड्डू गोपाल

बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम परिवार की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर को देशीविदेशी फूलों से फूल बंगले का स्वरूप दिया गया है। रंगबिरंगी झालरों और गुब्बारों से भी सजावट की गई है। अनुराग साहू के अनुसार, मध्यरात्रि में लड्डू गोपाल के जन्म के अवसर पर 101 किलो मेवा मिल्क केक काटा जाएगा। इसके साथ मेघों की गर्जना और वर्षा जैसा विशेष दृश्य भी प्रस्तुत किया जाएगा।

कानपुर में मनोज सेंगर बांटेंगे लड्डू गोपाल और गीता

कानपुर के काकादेव निवासी मनोज सेंगर, जिन्हें गोल्डन बाबा के नाम से भी जाना जाता है, जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को लड्डू गोपाल की प्रतिमा और श्रीमद्भगवद्गीता निशुल्क वितरित कर रहे हैं। मनोज सेंगर पिछले सात वर्षों से लगातार यह पहल कर रहे हैं। पहले वह हर वर्ष 551 लड्डू गोपाल की प्रतिमाएं और गीता की पुस्तकें वितरित करते थे। इस बार उन्होंने संख्या बढ़ाकर 651 करने की बात कही है।

भक्त बोले भक्ति का सकारात्मक संदेश

मनोज सेंगर की इस पहल को लेकर श्रद्धालुओं का कहना है कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की प्रतिमा और श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का सकारात्मक संदेश देता है। साथ ही इसे नशामुक्ति के संदेश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। जन्माष्टमी पर प्रतिमाओं के वितरण के दौरान उनके घर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है।

आगरा में हाई अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

जन्माष्टमी को लेकर आगरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कमिश्नरेट क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों और आसपास के इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए चप्पेचप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। त्योहार के दौरान शहर में रात 11 बजे खुलने वाली नोएंट्री भीड़ समाप्त होने तक बंद रहेगी। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी और इसके लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। नोएंट्री रात करीब एक बजे के बाद खोले जाने की संभावना है। पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। परिसर को आकर्षक सजावट और झांकियों से सजाया गया है। यहां कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

शाम सात बजे से सड़कों पर रहेगा पुलिस बल

डीसीपी सिटी अली अब्बास के अनुसार, शाम सात बजे से रात एक बजे तक पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे। एसीपी अपनेअपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करेंगे। मंदिरों के बाहर भीड़ बढ़ने की स्थिति में वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 120 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। त्योहार के दौरान भीड़ और यातायात को देखते हुए शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है।

आधी रात जन्मेंगे कान्हा, जयकारों से गूंजेंगे मंदिर

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशभर के मंदिरों में आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ विशेष आरती और पूजाअर्चना होगी। घंटेघड़ियाल, शंखनाद और ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठेंगे। मथुरावृंदावन से लेकर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा और अयोध्या तक श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होंगे। भव्य झांकियों, 56 भोग, भजनकीर्तन और सांस्कृतिक आयोजनों के बीच पूरा उत्तर प्रदेश कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आएगा।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply