India

​Maharashtra Students Protest: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा, मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप

Maharashtra Students Protest: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य के छात्र शिक्षा व्यवस्था और अन्याय से परेशान हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि आदिवासी छात्र अपनी मांगों को लेकर मुंबई पहुंचे हैं, जबकि पुणे में MPSC के अभ्यर्थी भी अपनी मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे हैं।

​Maharashtra Students Protest: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा, मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप

Maharashtra Tribal Students Protest पर Rahul Gandhi का हमला, बोले ‘एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे’

महाराष्ट्र में Tribal Students Protest को लेकर सियासत तेज हो गई है। नासिक से मुंबई पहुंचे आदिवासी छात्र Scholarship, Hostel और Basic Facilities की मांग को लेकर Azad Maidan में… pic.twitter.com/WRhBE3AjKp

— Bansal News Official October 5, 2026

आदिवासी छात्र मुंबई पहुंचे

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी छात्र अपनी मांगों को लेकर मुंबई आए हैं। कुछ छात्र बस से पहुंचे, जबकि कुछ नासिक से पैदल चलकर मुंबई आए। उनकी मांगों में आदिवासी आश्रम और हॉस्टल में जरूरी सुविधाएं और स्कॉलरशिप शामिल हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये किसी भी बच्चे के हक की बुनियादी सुविधाएं हैं।

कांग्रेस कार्यालय में ठहराया गया था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुताबिक मुंबई में छात्रों के रुकने की जगह नहीं थी। इसलिए कांग्रेस ने उन्हें तिलक भवन में ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह होने से पहले पुलिस कांग्रेस कार्यालय में पहुंची और बच्चों को वहां से ले गई। राहुल गांधी ने कहा कि आजाद मैदान में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही यह कार्रवाई की गई।

पुणे में MPSC अभ्यर्थियों का सत्याग्रह

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पुणे में MPSC के अभ्यर्थी भी सत्याग्रह कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों की मांगें नई नहीं हैं और इन मुद्दों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने भी उठाया गया था, लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें: 

‘एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे’

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को उनकी मांगों का जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह और कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के छात्रों के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी ने साफ कहा कि छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply