IndiaUttar Pradesh

​35 साल पहले हुई थी शादी, 20 साल से लापता है पति… मिर्जापुर पुलिस से पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक महिला पिछले 20 वर्षों से अपने लापता पति की तलाश में भटक रही है. रिश्तेदारों से लेकर तमाम संभावित जगहों पर खोजबीन करने के बावजूद जब पति का कोई सुराग नहीं मिला, तो महिला ने अब पुलिस से गुहार लगाई है. लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव की रहने वाली सुघरी देवी ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर अपने पति मिश्रीलाल की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है.

​35 साल पहले हुई थी शादी, 20 साल से लापता है पति… मिर्जापुर पुलिस से पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

सुघरी देवी के मुताबिक, उनके पति मिश्रीलाल मानसिक रूप से बीमार रहते थे. इसी दौरान वह कहीं लापता हो गए. परिवार ने उनकी तलाश में काफी कोशिशें कीं. रिश्तेदारी और अन्य संभावित स्थानों पर भी पता लगाया गया, लेकिन 20 साल बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. लंबे समय तक तलाश करने के बाद अब पत्नी ने पुलिस से आधिकारिक रूप से गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच करने की अपील की है.

35 साल पहले हुई थी शादी

लालगंज थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी सुघरी देवी और मिश्रीलाल की शादी करीब 35 साल पहले हुई थी. दोनों के तीन बेटे और एक बेटी हैं. पुलिस उप निरीक्षक ब्रह्मदिन पांडेय के अनुसार, उनके बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है. पति के लंबे समय से लापता रहने के कारण सुघरी देवी परेशान रहती हैं. परिवार के लिए भी यह स्थिति लगातार चिंता का विषय बनी हुई है.

जांच के बाद दर्ज होगी गुमशुदगी

सुघरी देवी ने पुलिस से अपील की है कि उनके पति की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश की जाए. उनका कहना है कि परिवार ने अपने स्तर पर हर संभव कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. अब उन्हें पुलिस की मदद से पति का पता चलने की उम्मीद है. लालगंज थाने के उप निरीक्षक ब्रह्मदिन पांडेय ने बताया कि मामला काफी पुराना है. पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांचपड़ताल करेगी और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुमशुदगी दर्ज की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply