BollywoodIndia

​मैरी कॉम का बिग बॉस 20 में दमदार अंदाज

मुंबई। बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री के साथ ही अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोर ली हैं। शो में जाने से पहले दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक बॉक्सर के रूप में नहीं, बल्कि एक मां, महिला और खिलाड़ी के तौर पर भी दर्शकों के सामने अपनी अलग पहचान दिखाना चाहती हैं।

​मैरी कॉम का बिग बॉस 20 में दमदार अंदाज

आमनेसामने की लड़ाई पर भरोसा

मैरी कॉम ने कहा कि उन्हें पीठ पीछे होने वाली बातें पसंद नहीं हैं। उनके मुताबिक बॉक्सिंग रिंग में मुकाबला हमेशा सामने होता है और सामने वाले की बात या चुनौती का सीधे सामना किया जा सकता है। बिग बॉस के घर में अफवाहों और पीठ पीछे की चर्चाओं से उन्हें परेशानी हो सकती है, लेकिन वहां क्या होगा, यह उन्हें घर में जाकर ही पता चलेगा।

सलमान खान से भी भिड़ने को तैयार

जब उनसे पूछा गया कि अगर ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान से किसी मुद्दे पर असहमति हो गई तो वह क्या करेंगी, मैरी कॉम ने साफ कहा कि अगर मुकाबले की स्थिति बनी तो वह पीछे नहीं हटेंगी। उनका कहना है कि चुनौती सामने हो तो उसका सामना करना ही उन्होंने रिंग से सीखा है।

बिग बॉस में अनुशासन लेकर पहुंचीं

मैरी कॉम ने यह भी कहा कि वह घर में अनुशासन बनाए रखने की कोशिश करेंगी और चाहेंगी कि सभी मिलजुलकर काम करें। उनके लिए ‘बिग बॉस’ सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी और व्यक्तित्व के दूसरे पहलुओं को दर्शकों के सामने रखने का नया मंच है।

निजी जिंदगी पर नहीं खोला राज

इंटरव्यू के दौरान जब उनकी निजी जिंदगी से जुड़े संवेदनशील सवाल पूछे गए, तो मैरी कॉम ने उस पर जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इतना जरूर कहा कि जिंदगी में जो भी उनके सामने आएगा, वह उसका सामना करेंगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply