TrendingUttar Pradesh

​राजस्थान निकाय चुनाव पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- गड़बड़ी से हारे BSP उम्मीदवार

​राजस्थान निकाय चुनाव पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- गड़बड़ी से हारे BSP उम्मीदवार

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राजस्थान के नगर निकाय चुनावों में सरकारी मशीनरी की ”गड़बड़ी के कारण” उनकी पार्टी के कई उम्मीदवारों को पुन: मतगणना के बाद मामूली अंतर से ”जबरन हरा” दिया गया। मायावती ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो उनकी पार्टी राजस्थान में इससे बेहतर नतीजे हासिल कर सकती थी।

सोशल मीडिया पर साधा निशाना

https://twitter.com/Mayawati/status/2099692837407502578?s=20

बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में बसपा ने भी इस बार 19 सीट पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से पुन: मतगणना में जबरन मामूली अंतर से हरा दिए गए हैं, वरना पार्टी का यहां और भी अच्छा नतीजा आ सकता था।” उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी के कारण दोबारा हुई मतगणना में कई उम्मीदवारों को कुछकुछ वोटों के अंतर से हरा दिया गया।

राजस्थानपंजाब निकाय चुनावों पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी 

मायावती ने मंगलवार को कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी का परिणाम और बेहतर हो सकता था। उन्होंने चुनाव में मेहनत करने वाले बसपा के सभी छोटेबड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान से पहले पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी स्थानीय निकाय चुनाव हुए हैं, जहां बसपा का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। 

मायावती ने वहां पार्टी के अच्छे परिणाम के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। बसपा प्रमुख ने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजस्थान सहित देशभर में पार्टी के ये कार्यकर्ता और समर्थक बेहतर परिणाम दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।  मायावती ने उम्मीद जताई कि पंजाब समेत विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा के सभी लोग पार्टी के लिए बेहतर नतीजे हासिल करेंगे। 

राजस्‍थान निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, घोषित चुनाव परिणामों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 4,179 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस को 3,613, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 63, आम आदमी पार्टी को 42, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 38, बहुजन समाज पार्टी को 19 और भारत आदिवासी पार्टी को आठ वार्डों में जीत मिली। भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर, उदयपुर, कोटा और भीलवाड़ा नगर निगमों में बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस ने बीकानेर में बहुमत का आंकड़ा पार किया। 

ये भी पढ़ें :  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply