BusinessIndia

​मुकेश अंबानी की बल्ले-बल्ले! त्योहार पर Reliance इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में उड़ान, एक ही दिन में बने अरबों के मालिक

सोमवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति में 8.5 अरब डॉलर यानी 80,582 करोड़ रुपए का उछाल आया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला. करीब 7 बरस के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में किसी एक दिन सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली है. जिसकी वजह कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे रहे. 2 नवंबर को फोर्ब्स की ‘रियलटाइम बिलियनेयर्स लिस्ट’ के अनुसार, अंबानी की नेट वर्थ 10.6 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर हो गई. इस बढ़ोतरी के साथ, अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 23वें स्थान पर आ गए हैं.

​मुकेश अंबानी की बल्ले-बल्ले! त्योहार पर Reliance इंडस्ट्रीज की शेयर बाजार में उड़ान, एक ही दिन में बने अरबों के मालिक

तिमाही नजीजों के बाद शेयरों में आई तेजी

उनकी संपत्ति में यह भारी उछाल तब आया जब BSE पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 11.64 फीसदी बढ़कर 1,299 रुपए पर पहुंच गए. यह छह साल से भी अधिक समय में कंपनी के शेयरों का सबसे मजबूत ट्रेडिंग सेशन रहा. यह तेजी कंपनी के ‘ऑयलटूकेमिकल्स’ कारोबार से उम्मीद से बेहतर कमाई और टेलीकॉम ऑपरेशंस में मुनाफे में सुधार के कारण आई. इस तेजी की बदौलत, सोमवार को बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में रिलायंस सबसे बड़ा योगदान देने वाली कंपनी बन गई. अंबानी की संपत्ति का सीधा संबंध रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी हिस्सेदारी से है. रिलायंस इंडस्ट्रीज तेल रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, टेलीकॉम, रिटेल और नई ऊर्जा जैसे कई क्षेत्रों में कारोबार करती है. कंपनी के शेयरों की कीमत में होने वाले बदलावों का उनकी कुल संपत्ति के अनुमान पर बड़ा असर पड़ता है.

41 फीसदी बढ़ा मुनाफा

रिलायंस के शेयरधारकों के लिए एक मुश्किल साल के बाद, संपत्ति में यह हालिया उछाल आया है. सोमवार को आई तेजी के बावजूद, कंपनी का शेयर अपने 52सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,611.20 रुपए से लगभग 19% नीचे है. यह तेजी जुलाईसितंबर तिमाही में रिलायंस के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन की वजह से आई है. कंपनी का मुनाफा 40.6 फीसदी बढ़कर 25,548 करोड़ रुपए हो गया, जो विश्लेषकों के अनुमान से कहीं बेहतर है. कंपनी के ‘ऑयलटूकेमिकल्स’ कारोबार को बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन, कच्चे तेल की अधिक प्रोसेसिंग और पेट्रोकेमिकल्स में बेहतर मुनाफे का फायदा मिला. इस सेगमेंट की कमाई को ट्रांसपोर्टेशन ईंधन पर मिले बेहतर मार्जिन से भी सहारा मिला.

ब्रोकरेज फर्मों ने रखी बाय रेटिंग

रिलायंस के टेलीकॉम कारोबार ने भी लगातार विकास किया है. जियो प्लेटफॉर्म्स को नए ग्राहकों के जुड़ने और बेहतर मार्जिन का लाभ मिला है. जियो प्लेटफॉर्म्स के तिमाही मुनाफे में लगभग 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. कमाई के आंकड़ों की घोषणा के बाद, ब्रोकरेज फर्मों का रिलायंस को लेकर नजरिया और सकारात्मक हो गया है. गोल्डमैन सैक्स और नोमुरा ने इस शेयर पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है. उन्होंने कंपनी के रिफाइनिंग ऑपरेशंस की मजबूती और टेलीकॉम क्षेत्र में लगातार हो रही वृद्धि का हवाला दिया है. गोल्डमैन सैक्स ने 1,840 रुपए का टारगेट प्राइस तय रखा है, जबकि नोमुरा ने 1,560 रुपए का अपना टारगेट बरकरार रखा है. रिलायंस के रिटेल कारोबार पर मुनाफे को लेकर दबाव बना हुआ है. विश्लेषकों का मानना ​​है कि शेयर में लगातार सुधार के लिए रिटेल कारोबार की कमाई में बढ़ोतरी और नई ऊर्जा में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न पर अधिक स्पष्टता होना जरूरी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply