Ghaziabad News:उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में हुए एक तेज धमाके से हड़कंप मच गया. घटना के वक्त चौकी में मौजूद एक सबइंस्पेक्टर और एक डिलीवरी बॉय कांच के टुकड़े लगने से घायल हो गए हैं. धमाका किस चीज से हुआ और इसके पीछे की वजह क्या थी, इसका अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है. फॉरेंसिक और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं.

इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबलि मौर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वसुंधरा पुलिस चौकी के भीतर अचानक एक विस्फोट हुआ. उस समय चौकी में एक उपनिरीक्षक और एक सामान की डिलीवरी देने आया डिलीवरी बॉय मौजूद थे. धमाके की तीव्रता इतनी थी कि खिड़कियों व दरवाजों के कांच टूट कर बिखर गए. शीशे के टुकड़े लगने से डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Ghaziabad, Uttar Pradesh | On the reports of an explosion inside the Vasundhara police chowki , Indirapuram ACP Suryabali Maurya said, “The exact nature of the object that caused the explosion will only be determined following an investigation. A subinspector from the Vasundhara police outpost and a delivery boy, who had arrived to drop off an item, were present at the scene. The delivery boy sustained injuries from the shattered glass.”
More details are awaited.
— ANI November 7, 2026
जांच के बाद ही साफ होगी धमाके की वजह: ACP सूर्यबलि मौर्य
ACP सूर्यबलि मौर्य ने बताया कि धमाका किस वस्तु या सामग्री के कारण हुआ, इसका सटीक कारण विस्तृत फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस चौकी के अंदर हुए इस धमाके के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. आला अधिकारी मौके का मुआयना कर रहे हैं और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है.



