TrendingUttar Pradesh

​12 सितंबर को पूरे यूपी में राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों के जल्द निस्तारण पर सरकार का जोर

लखनऊ, अमृत विचार : मुख्य सचिव एसपी गोयल ने 12 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम प्रीलिटिगेशन मामलों की पहचान कर उनका आपसी सहमति से त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक अदालत से एक दिन पहले तहसील स्तर पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म व सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जानकारी देने को कहा।

14,883 अभ्यर्थी देंगे सहकारी बैंकिंग परीक्षा

7 और 8 सितंबर को 11 जिलों के 31 केंद्रों पर 116 पदों के लिए सहकारी बैंकिंग परीक्षा होगी। आईबीपीएस के माध्यम से ऑनलाइन होने वाली परीक्षा में 14,883 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्य सचिव ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी, एआई सर्विलांस, बायोमीट्रिक और लाइव मॉनिटरिंग समेत सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पंचायतीराज विभाग की समीक्षा में उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी में एक माह के भीतर उपकरण लगाने और बिजलीइंटरनेट की व्यवस्था समय से कराने को कहा। वहीं हापुड़, मऊ, हाथरस, गोरखपुर समेत नौ जिलों से पंचायत उत्सव भवन की डीपीआर तत्काल भेजने और लंबित निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply