India

​एशियन गेम्स के लिए नेपाल ने घोषित की टीम, कप्तानी की जिम्मेदारी इस खिलाड़ी को; इन 15 नामों पर लगी मुहर

एशियन गेम्स 2026 को लेकर क्रिकेट टीमों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नेपाल ने भी जापान में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी को लेकर है, जहां दीपेंद्र सिंह ऐरी को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को भी जगह मिली है।

​एशियन गेम्स के लिए नेपाल ने घोषित की टीम, कप्तानी की जिम्मेदारी इस खिलाड़ी को; इन 15 नामों पर लगी मुहर

दीपेंद्र सिंह ऐरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

एशियन गेम्स में नेपाल क्रिकेट टीम की कप्तानी अब दीपेंद्र सिंह ऐरी संभालेंगे। वहीं रोहित पौडेल , जो पहले टीम की कप्तानी कर चुके हैं, बतौर खिलाड़ी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी पहली बार किसी बड़े बहुटीम टूर्नामेंट में नेपाल की कप्तानी करेंगे।

टीम में संदीप लामिछाने , कुशल भुर्तेल , आसिफ शेख , आरिफ शेख , सोमपाल कामी और करण केसी जैसे अनुभवी नाम भी शामिल हैं।

इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

एशियन गेम्स में  नेपाल की 15 सदस्यीय टीम में दीपेंद्र सिंह ऐरी , कुशल भुर्तेल , आसिफ शेख , रोहित पौडेल , आरिफ शेख , कुशल मल्ला , संदीप जोरा , लोकेश बम , संदीप लामिछाने , गुलशन झा , करण केसी , सोमपाल कामी , नंदन यादव , ललित राजबंशी और शेर मल्ला शामिल हैं।

इस टीम में कुशल मल्ला की वापसी भी खास है। बाएं हाथ के इस ऑलराउंडर ने वापसी के बाद गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दिया है।

Asian Games में अफगानिस्तान और जापान से मुकाबला

नेपाल को एशियन गेम्स की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप ए में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 25 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके अगले दिन 26 सितंबर को नेपाल की भिड़ंत मेजबान जापान से होगी। ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

नेपाल की टीम पिछली बार एशियन गेम्स में भी चर्चा में रही थी। अब दीपेंद्र सिंह ऐरी की कप्तानी में टीम एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply