India

​सफेद और रेड सॉस नहीं…तान्या मित्तल का फेवरेट है ब्लू पास्ता, ये रही रेसिपी

तान्या मित्तल को बिग बॉस में काफी पसंद किया गया, लेकिन वो इससे पहले भी काफी फेमस रहीं. दरअसल तान्या महाकुंभ के दौरान लाइमलाइट में आईं थी. वो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं. शो के दौरान भी तान्या मित्तल अपने खानपान को लेकर काफी ट्रेंड में रहीं. अब उन्होंने बताया है कि वो रेड या वाइट नहीं बल्कि ब्लू पास्ता खाती हैं जो न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर होता है. उन्होंने ब्लू पास्ता की रेसिपी भी शेयर की है.

​सफेद और रेड सॉस नहीं…तान्या मित्तल का फेवरेट है ब्लू पास्ता, ये रही रेसिपी

इस ब्लू पास्ता को बनाने के लिए तान्या मित्तल ने अपराजिता के फूलों का यूज किया है जो कई गुणों से भरपूर माने जाते हैं. इस ब्लू पास्ता की रेसिपी के साथ ही उन्होंने ब्लू टी की रेसिपी भी बताई है. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

पास्ता के इनग्रेडिएंट्स

पास्ता
अपराजिता के फूल
थोड़ा सा ऑयल

सॉस तैयार करने के लिए इनग्रेडिएंट्स

आपको चाहिए होगा बटर
ओरिगैनो
चिली फ्लेक्स
1 छोटा चम्मच मैदा
1 कप दूध

कैसे बनाएं ब्लू पास्ता?

  • सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म होने के लिए रखें. इसमें मैकरॉनी या फिर अपनी पसंद का पास्ता एड करें.
  • पास्ता को ब्लू बनाने के लिए इसमें अपराजिता का फूल डालें और चिपकने से बचाने के लिए 1 छोटा चम्मच ऑयल एड करें.
  • पास्ता तब तक उबलकर तैयार होगा आप एक दूसरे पैन में थोड़ा सा बटर डालें और इसे पिघलने दें.
  • बटर जब पिघल जाए तो इसमें आप ऑरिगेनो और रेड चिली फ्लेक्स एड करके कलछी से मिला लें.
  • अब इसी पैन में 1 कप दूध एड करें. आप रेगुलर मिल्क ले सकती हैं या फिर प्लांट बेस्ड दूध जैसे नारियल मिल्क या फिर सोया मिल्क डालें.
  • सॉस का गाढ़ापन बढ़ाने के लिए उसमें मैदा डालकर मिलाएं. बस गांठे नहीं पड़नी चाहिए.अब इसमें उबला हुआ ब्लू पास्ता मिला दें.
  • सबसे लास्ट में स्वाद के मुताबिक, हल्का सा नमक एड करें. कलछी से चलाएं और गरमा गरम ब्लू पास्ता सर्व करें.

ब्लू टी पीती हैं तान्या मित्तल

आप इसी के साथ ब्लू टी भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक कप पानी में कुछ अपराजिता के फूल डालकर अच्छी तरह से उबाल लें और इसे छानने के बाद उसमें लेमन जूस एड करें. बस तैयार है आपकी ब्लू या पर्पल टी. जो आपको एक सुकून महसूस कराती है और इससे सेहत को कई फायदे होते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Tanya Mittal

अपराजिता के फूल के फायदे

बटरफ्लाई फ्लावर यानी अपराजिता के फूल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो बालों और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी फायदेमंद हो सकते हैं, इसलिए इनका यूज ब्यूटी प्रोडक्ट में भी किया जाता है. हेल्थ लाइन के मुताबिक, अपराजिता के फूल वेट लॉस में भी हेल्पफुल होते हैं. वहीं ये ब्लड शुगर कंट्रोल में भी मदद करते हैं. इसे स्किन पर अप्लाई किया जा सकता है और इसकी चाय बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply