दशहरा और रावण दहन के आयोजनों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. नोएडा स्टेडियम, सेक्टर62, भंगेल और ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत कई स्थानों पर रामलीला और रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जाएगी और जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा.

अगर आप मंगलवार को दशहरा देखने, खरीदारी करने या किसी जरूरी काम से घर से निकलने वाले हैं, तो यात्रा शुरू करने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी जरूर कर लें. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है. वहीं, नवरात्रि के बाद 20 और 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने तक यमुना नदी के कालिंदी मार्ग और हिंडन नदी के कुलेसरा तथा किसान चौक के पास यातायात में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जाएगा.
नोएडा स्टेडियम के आसपास इन रास्तों पर प्रतिबंध
सेक्टर21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में रामलीला आयोजन के मद्देनजर कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा. सेक्टर12, 22 और 56 तिराहे से स्टेडियम चौक की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा. इसी तरह सेक्टर10 और 21 यूटर्न से स्टेडियम की ओर, सेक्टर8, 10, 11 और 12 चौक से मोदी मॉल चौक की ओर तथा सेक्टर31, 25 चौक से मोदी मॉल और स्टेडियम चौक की ओर जाने वाले मार्गों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा. मेट्रो अस्पताल चौक, कोस्ट गार्ड तिराहा, एनटीपीसी अंडरपास, जलवायु विहार चौक और एडॉब/रिलायंस चौक के आसपास भी जरूरत के अनुसार यातायात नियंत्रित किया जाएगा.
कहां होगी पार्किंग की व्यवस्था?
नोएडा स्टेडियम में वाहनों की पार्किंग के लिए अलगअलग व्यवस्था की गई है. वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों के लिए गेट नंबर7 से प्रवेश और निकास निर्धारित किया गया है. पासधारक वाहनों को गेट नंबर3 से प्रवेश और गेट नंबर4 से निकास मिलेगा. सामान्य वाहनों की पार्किंग एडॉब कंपनी के पास खाली मैदान में की जाएगी.
सेक्टर62 और भंगेल में भी बदलेगा ट्रैफिक
सेक्टर62 में रामलीला आयोजन के दौरान सेक्टर62 पुलिस चौकी, वैल्यू बाजार और फोर्टिस अस्पताल की ओर जाने वाले कुछ मार्गों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. ऐसे वाहनों को सेक्टर59 तिराहे, जिसे पहले मामूरा चौक कहा जाता था, की ओर डायवर्ट किया जाएगा. सीडैक सी32 कंपनी और पीएमओ की ओर आनेजाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं.
वहीं, भंगेल स्थित महर्षि आश्रम रामलीला के दौरान ग्रेट एवेन्यू सोसायटी तिराहे, महर्षि आश्रम चौक और सेक्टर110 के यथार्थ अस्पताल तिराहे से आनेजाने वाले यातायात में बदलाव किया जाएगा. वाहनों को जरूरत के अनुसार भंगेल एलिवेटेड मार्ग के नीचे से वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी रूट डायवर्जन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक12 स्थित न्यू आदर्श रामलीला आयोजन के मद्देनजर एकमूर्ति गोलचक्कर से ग्लैक्सी गोलचक्कर की ओर जाने वाले यातायात को प्रतिबंधित किया जाएगा. वाहन चालकों को डीमार्ट, बिसरख गोलचक्कर, एसीई गोलचक्कर और खैरपुर गोलचक्कर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है.
20 और 21 को मूर्ति विसर्जन के चलते भी बदलाव
नवरात्रि के बाद 20 और 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम समाप्त होने तक यमुना नदी के कालिंदी मार्ग और हिंडन नदी के कुलेसरा तथा किसान चौक के पास यातायात में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जाएगा. नोएडाग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इसके बाद वाहन डीएनडी या चिल्ला मार्ग से दिल्ली जा सकेंगे. सेक्टर37 से कालिंदी बॉर्डर जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर भेजा जाएगा.
सूरजपुर से कुलेसरा जाने वाले वाहनों को कच्ची सड़क तिराहे से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा. वहीं, फेस2 से हिंडन नदी की ओर जाने वाले वाहनों को ककराला की तरफ भेजा जाएगा. किसान चौक और पर्थला के बीच आनेजाने वाले वाहनों के लिए भी बिसरख और सोरखा के रास्ते वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं.
आपातकालीन वाहनों को मिलेगी छूट
यातायात पुलिस के अनुसार, डायवर्जन के दौरान सड़कों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे. हालांकि, एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. यातायात संबंधी परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है.



