India

​इन जर्मन गाड़ियों पर आया ₹90,000 का डिस्काउंट, दिवाली तक रहेगा ऑफर

दिवाली से पहले कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए Skoda Auto ने खास ऑफर पेश किए हैं. कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq पर 90,000 रुपये तक, मिडसाइज SUV Skoda Kushaq पर 80,000 रुपये तक और Slavia सेडान पर 30,000 रुपये तक के फायदे दे रही है.

​इन जर्मन गाड़ियों पर आया ₹90,000 का डिस्काउंट, दिवाली तक रहेगा ऑफर

इन ऑफर्स में डीलर डिस्काउंट, पुरानी कार एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर शामिल हैं. मगर डिस्काउंट का सटीक अमाउंट डीलर, शहर, मॉडल और ग्राहक की एलिजिबिलिटी पर डिपेंड हो सकता है.

Skoda Kylaq पर ₹90,000 तक की छूट

Skoda की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल Kylaq पर दिवाली के मौके पर 90,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 40,000 रुपये तक का डीलर डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है. इसके अलावा, ग्राहक 20,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर भी ले सकते हैं. इन दोनों में से किसी एक ऑफर का लाभ मिलेगा.

Skoda Kylaq की एक्सशोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये से 13.09 लाख रुपये के बीच है. इसमें 1.0लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115bhp की पावर और 178Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. कंपनी के मुताबिक, Kylaq 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 10.5 सेकंड में पकड़ सकती है.

Skoda Kushaq पर ₹80,000 तक का फायदा

Skoda Kushaq खरीदने वाले ग्राहकों को 80,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है. इसमें 30,000 रुपये तक का डीलर डिस्काउंट, 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर शामिल है. Kushaq की एक्सशोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये से शुरू होकर 19.19 लाख रुपये तक जाती है. इसमें दो टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं. पहला 1.0लीटर इंजन 115bhp की पावर देता है, जबकि 1.5लीटर इंजन 150bhp की पावर जनरेट करता है.

गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें 6स्पीड मैनुअल, 8स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 7स्पीड डुअलक्लच ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है. 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 1.0लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है.

Skoda Slavia पर ₹30,000 तक की छूट

Skoda Slavia फेसलिफ्ट पर भी ग्राहकों को 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी ऑफर शामिल है. Slavia की एक्सशोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 18.84 लाख रुपये के बीच है. इस सेडान में 1.0लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115bhp की पावर देता है. वहीं, 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 150bhp की पावर जनरेट करता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply