BusinessIndia

​Priyagold बिस्किट खाने वाले सावधान! नेपाल ने लगाई Import-Sales पर रोक

नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्कुट के आयात, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है. नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने सोमवार को जारी एक नोटिस में भारत की सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्कुट को घटिया गुणवत्ता वाला बताते हुए उसके आयात, बिक्री एवं वितरण पर रोक लगा दी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस मामले को लेकर किस तरह का अपडेट सामने आया है.

​Priyagold बिस्किट खाने वाले सावधान! नेपाल ने लगाई Import-Sales पर रोक

STORY | Nepal bans import, sales of Indian biscuit Priyagold

Nepalese authorities have banned import, sales and distribution of Priyagold biscuits manufactured by Surya Food and Agro Ltd in India.

READ: https://t.co/GpQTPBrKjw https://t.co/43vSjxnJog

— Press Trust of India October 19, 2026

गंभीर खामियां पाई गई

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने में पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले चोकर का उपयोग करने और अन्य गंभीर उल्लंघनों के मामले में सूर्या फूड एंड एग्रो के खिलाफ अभियोजन के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है. एफएसएसएआई ने कहा कि सूर्या फूड एंड एग्रो के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता में गंभीर खामियां पाई गईं. नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने एफएसएसएआई की ओर से जारी नोटिस के आधार पर प्रियागोल्ड बिस्कुट के आयात एवं बिक्री पर रोक लगाई है.

लाइसेंस भी निलंबित किया गया

एफएसएसएआई ने सूर्या फूड एंड एग्रो का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है. नोटिस में कहा गया कि विभाग के महानिदेशक संजीव कुमार कर्ण ने ऑनलाइन माध्यम से आपात बैठक की. इसमें मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रियागोल्ड बिस्कुट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया. नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने संबंधित सभी निकायों, कारोबारियों और उपभोक्ताओं से आगे से इन बिस्कुट का आयात नहीं करने और उनकी बिक्री तथा वितरण रोकने का आग्रह किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply