IndiaUttar Pradesh

​इत्ती सी गलती पर प्रिंसिपल बना हैवान, छात्र को इतना पीटा कि आंखों से उतर आया खून; FIR

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने 8वीं के छात्र की ऐसी पिटाई की, उसकी आंखों में आंशुओं के साथ खून उतर आया. मामला गाजियाबाद में मोदीनगर थाना क्षेत्र का है. छात्र की मां ने इस संबंध में प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

​इत्ती सी गलती पर प्रिंसिपल बना हैवान, छात्र को इतना पीटा कि आंखों से उतर आया खून; FIR

पीड़ित छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा अभिनव 13 साल का है और मोदीनगर के जनता पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 के सेक्शन ए में पढ़ाई करता है. उसके पिता का लगभग 3 वर्ष पहले निधन हो चुका है. ऐसे में वह खुद पास पड़ोस के घरों में काम करके अपने और अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं. पीड़ित मां के मुताबिक वह रोजाना काम पर जाने के लिए वह सुबह 8:00 बजे घर से निकल जाती है और रात को लगभग 9:00 बजे वापस लौटती हैं.

होमवर्क के लिए पिटाई

पीड़ित मां के मुताबिक काम की वजह से वह बच्चे का होमवर्क खुद नहीं करा पाती और ना ही देख पाती है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा होशियार है और खुद से होमवर्क कर लेता है. कल किसी कारणवस वह अपना होमवर्क नहीं कर पाया था. इसकी वजह से प्रिंसिपल ने स्कूल में जानवरों की तरह उसकी पिटाई की है. प्रिंसिपल की इस हरकत की वजह से उनका बेटा न केवल बुरी तरह जख्मी हो गया है, बल्कि उसकी आंखों से खून भी उतर आया है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायत आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोप है कि पिटाई से बच्चे की आंख से खून आ गया और उसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान पड़े हुए हैं. बच्चे की मां ने यह भी बताया की पिटाई करने के बाद प्रिंसिपल ने उनके बच्चों के चेहरे पर बर्फ से सिकाई भी की. इस घटना के बाद से उनका बच्चा बेहद डरा और सहमा हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply