Trending

​बिश्केक में ईरान राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात 

बिश्केक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से कहा कि भारत आने वाले समय में ईरान के साथ व्यापार का दायरा ”बढ़ाना और उसमें विविधता लाना” चाहता है तथा पश्चिम एशिया में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के सभी प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेगा। PM मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से इतर पेजेश्कियान के साथ बातचीत की। 

बैठक के बाद जारी किया बयान

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा, ”बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात हुई। ईरान के साथ भारत की पुरानी दोस्ती को अलगअलग क्षेत्रों में और मजबूत करने के हमारे संकल्प को दोहराया।”

https://twitter.com/narendramodi/status/2094365218012832108?s=20

उन्होंने कहा, ”हम आने वाले समय में द्विपक्षीय व्यापार के दायरे को विस्तारित करना और उसमें विविधता लाना चाहते हैं। हमने क्षेत्र के मौजूदा हालात पर चर्चा की। भारत स्थायी शांति सुनिश्चित करने के मकसद से की जा रही सभी कोशिशों का समर्थन करना जारी रखेगा।” 

क्यों अहम दोनों नेताओं की बैठक?

मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान के साथ भी अलग से द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान के साथ एक शानदार बैठक हुई।” उन्होंने कहा, ”भारत और आर्मेनिया के बीच रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, शिक्षा, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने वाला है। हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में व्यापार और निवेश के संबंध और मजबूत होंगे।

ये भी पढ़ें : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply