India

​दमदार इंजन और एडवेंचर का नया अंदाज! 2027 Triumph Tiger 1200 से उठा पर्दा, भारत में इस दिन होगी एंट्री

ट्रायम्फ ने अपनी एडवेंचर बाइक Tiger 1200 को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया है. इस बार बाइक में पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन, बेहतर सस्पेंशन और नई सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है. इसके अलावा, बाइक में ऐसे रडार फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो सड़क पर चलते समय राइडर को आसपास के ट्रैफिक के बारे में अलर्ट करेंगे. भारत में इसका अपडेटेड मॉडल मार्च 2027 से आने की उम्मीद है. यहां इसे GT Pro और Rally Explorer, इन दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा.

​दमदार इंजन और एडवेंचर का नया अंदाज! 2027 Triumph Tiger 1200 से उठा पर्दा, भारत में इस दिन होगी एंट्री

इंजन में बदलाव, अब मिलेगी ज्यादा पावर

नई में 1,200cc का TPlane ट्रिपलसिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन अब 9,250 rpm पर 158 PS यानी करीब 156 bhp की पावर देता है. पुराने मॉडल के मुकाबले इसकी पावर 8 PS बढ़ गई है. ट्रायम्फ ने इंजन को बेहतर बनाने के लिए इसके सिलेंडर हेड, पिस्टन, वाल्व और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम में बदलाव किए हैं. गियरबॉक्स और शाफ्ट ड्राइव को भी अपडेट किया गया है, ताकि बाइक चलाते समय इंजन और गियर का काम ज्यादा स्मूद रहे.

कंपनी ने कम स्पीड पर बाइक को संभालना भी आसान बनाने की कोशिश की है। नए इंजन की मदद से बाइक की रेंगने वाली स्पीड करीब 6 kmph कम हो सकती है। इससे ट्रैफिक में धीरेधीरे बाइक चलाने, तंग जगहों से निकालने और धीमी रफ्तार पर कंट्रोल बनाए रखने में मदद मिलेगी।

नया सस्पेंशन और सीट की ऊंचाई में बदलाव

नई Tiger 1200 में SHOWA EERA HEIGHTFLEX सेमीएक्टिव सस्पेंशन दिया गया है. इसमें Firm, Medium और Soft के तीन विकल्प मिलते हैं. राइडर सड़क और अपनी जरूरत के हिसाब से सस्पेंशन का सेटअप चुन सकता है.

इसमें ऑटोमैटिक राइडहाइट फीचर भी है. बाइक रुकने पर इसकी सीट की ऊंचाई 30mm तक कम हो जाती है और दोबारा चलने पर बाइक अपनी सामान्य ऊंचाई पर लौट आती है. सीट को दो अलगअलग ऊंचाइयों पर सेट करने का ऑप्शन भी मिलेगा. वहीं, वैकल्पिक लो सीट के साथ बाइक रुकने पर सीट की ऊंचाई 790mm तक हो सकती है. बाइक में Centre Stand Assist फीचर भी दिया गया है. यह कुछ समय के लिए सस्पेंशन का प्रीलोड बढ़ाता है, जिससे को सेंटर स्टैंड पर लगाना आसान हो जाता है.

दोनों वेरिएंट में आगे 19 इंच और पीछे 17 इंच के पहिये मिलेंगे। सस्पेंशन ट्रैवल 200mm है. GT Pro में कास्ट एल्युमिनियम व्हील्स, जबकि Rally Explorer में स्पोक वाले पहिये दिए गए हैं. दोनों में Brembo Stylema ब्रेक मिलते हैं. मॉडल के हिसाब से अधिकतम आठ राइडिंग मोड भी उपलब्ध होंगे.

रडार टेक्नोलॉजी से मिलेगी ज्यादा सेफ्टी

नई Tiger 1200 में 7 इंच की HD टचस्क्रीन दी गई है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करती है. फोन रखने के लिए कूलिंग वाला अलग कम्पार्टमेंट और USBC चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा, इसमें कॉर्नरिंग के दौरान रास्ते को बेहतर रोशनी देने वाली अडैप्टिव LED हेडलाइट दी गई है.

बाइक में आगे और पीछे Bosch के रडार सिस्टम लगाए गए हैं. इनकी मदद से अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, आगे टक्कर का खतरा होने पर चेतावनी, इमरजेंसी ब्रेकिंग में सहायता और ब्लाइंडस्पॉट अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. पीछे से आने वाले ट्रैफिक की दूरी बताने और साथ चल रहे राइडर्स के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए Group Ride Assist भी दिया गया है. इसके साथ कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलेंगे.

भारत में दो वेरिएंट मिलेंगे

GT Pro में 20 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा, जबकि Rally Explorer में 30 लीटर का बड़ा टैंक दिया गया है. ज्यादा क्षमता वाला टैंक लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए उपयोगी होगी.दोनों वेरिएंट में बदला हुआ बॉडी डिजाइन, ज्यादा मोटे फोम वाली नई राइडर और पीछे बैठने वाले की सीट, हीटेड सीट और तीन स्तरों पर एडजस्ट होने वाली हीटेड ग्रिप्स मिलेंगी.

ट्रायम्फ के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर स्टीव सार्जेंट के मुताबिक, नए बदलाव Tiger 1200 को ज्यादा पावरफुल, चलाने में आसान और आधुनिक बनाते हैं. कंपनी का कहना है कि इन अपडेट के बावजूद बाइक चलाने का मजा बरकरार रखा गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply