
प्रतापगढ़, अमृत विचार। प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के मलाका तारा जमेठी गांव में एक विवाहिता ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि दहेज को लेकर विवाहिता को लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबर अपडेट हो रही है।



