TrendingUttar Pradesh

​Pratapgarh News : पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत पर सपा विधायक ने उठाए सवाल, बोले- ये लोकतंत्र नहीं तानाशाही

​Pratapgarh News : पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत पर सपा विधायक ने उठाए सवाल, बोले- ये लोकतंत्र नहीं तानाशाही

प्रतापगढ़, अमृत विचार: यूपी के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली में मोलनापुर निवासी अर्जुन उर्फ शैलेश की पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में रानीगंज के सपा विधायक ने वीडियो बयान जारी कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विधायक ने अपने बयान में कहा कि पट्टी कोतवाली अंतर्गत गांव मोलनापुर निवासी अर्जुन गौतम की पुलिस हिरासत में मौत हुई। पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका खुलासा नहीं किया गया। पीड़ित परिवार परेशान है, आरोप लगा रहा है कि बर्बरतापूर्वक पिटाई से मौत हुई है।

सपा विधायक ने की मांग…
1.  लॉकअप रजिस्टर सार्वजनिक किया जाए
2.  उस दौरान लॉकअप में बंद अन्य कैदियों और ड्यूटी पर रहे सिपाहियों के बयान लिए जाएं
3.  परिवार को बिना विश्वास में लिए शव को सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेजकर पोस्टमार्टम कराना गलत है
4.  पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाई जाए
5.  धारा 194 BNSS के तहत मजिस्ट्रियल जांच के साथसाथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई जाए

उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार से मिलने जाने पर प्रशासन सुबह से फोर्स लगाकर रोक रहा है। हम सब लोग पीड़ित परिवार के बीच में जाना चाहते हैं, लेकिन प्रशासन हमें रोकने का प्रयास कर रहा है। ये लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। हम कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं लेंगे, हम सहयोग करेंगे लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संवेदना व्यक्त करने के लिए मिलना चाहते हैं, प्रशासन इसमें मदद करे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply