2026 : के प्रसिद्ध श्री लाडली जी यानी श्री मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देशविदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। पूरे धाम में दिनभर ‘राधेराधे’ के जयकारे गूंजते रहे।

के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में सुबह करीब 4 बजे श्री राधा रानी का जन्माभिषेक किया गया। मंदिर में विधिविधान से पूजाअर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने लाडली जी के दर्शन किए। इस दौरान में पारंपरिक बधाई गीत और समाज गायन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
फूलों और रोशनी से सजा बरसाना
‘राधेराधे’ के जयकारों से गूंजा Barsana, राधा अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब !
उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित बरसाना के सुप्रसिद्ध श्री राधा रानी मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर तड़के करीब 4 बजे… pic.twitter.com/yoDdtnIs5A
— Bansal News Official September 19, 2026
राधा रानी के जन्मोत्सव को लेकर श्रीजी मंदिर के साथ पूरे बरसाना धाम को खास तरीके से सजाया गया था। मंदिर परिसर में रंगबिरंगी रोशनी के साथ फूलों की आकर्षक सजावट की गई। जन्मोत्सव की झलक पाने और राधा रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
ये भी पढ़ें:
सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम
को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए जोन और सेक्टर स्कीम लागू की गई। बरसाना में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे।
सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों की टीमें भी सक्रिय रहीं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की गई। पुलिस ने अराजक तत्वों पर नजर रखने के साथ भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती। राधा अष्टमी के इस भव्य आयोजन ने पूरे बरसाना को भक्तिरस में रंग दिया। मंदिर से लेकर गलियों तक हर तरफ राधा रानी के जयकारों और भजनों की गूंज सुनाई देती रही।
ये भी पढ़ें:



