TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ में फूड कोर्ट से लेकर स्ट्रीट फूड स्टॉल्स तक शिकंजा, ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान से खाद्य सुरक्षा मानकों पर रहेगा फोकस

​लखनऊ में फूड कोर्ट से लेकर स्ट्रीट फूड स्टॉल्स तक शिकंजा, ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान से  खाद्य सुरक्षा मानकों पर रहेगा फोकस

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेशवासियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ थीम के साथ प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे साल खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन और सुरक्षित खाद्य व्यवहार पर जोर दिया जाएगा।

अभियान में खाद्य निर्माण इकाइयों के साथ फूड सर्विस सेक्टर को भी शामिल किया गया है। फूड कोर्ट, फास्ट फूड प्रतिष्ठान, लग्जरी होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई की दुकान, ढाबे, इंडस्ट्रियल कैंटीन और आउटडोर कैटरर्स के साथ छोटे स्ट्रीट फूड कारोबारियों का भी निरीक्षण होगा। खाद्य पदार्थों में घटिया सामग्री और अनावश्यक आर्टिफिशियल एडिटिव्स के इस्तेमाल पर भी नजर रखी जाएगी।

कच्चेपके भोजन को अलग रखने की सलाह

विभाग की ओर से खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, खाद्यउपयुक्त पैकेजिंग और तापमान नियंत्रण के मानकों की जानकारी दी जाएगी। कच्चेपके और शाकाहारीमांसाहारी खाद्य पदार्थ अलग रखने, स्वच्छ पानी के इस्तेमाल और रसोई की सफाई पर जोर दिया जाएगा। खाद्य सामग्री को अखबार, किताब या पत्रिका के कागज में पैक नहीं करने की सलाह दी जाएगी।

जिला से मुख्यालय तक निगरानी

अभियान की निगरानी जिला, मंडल और मुख्यालय स्तर पर होगी। निरीक्षण से पहले कारोबारियों को चेकलिस्ट और जरूरी मानकों की जानकारी देकर सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। आम लोगों और कारोबारियों की शिकायतों के लिए अलग प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।

शिकायत के लिए नंबर

खाद्य सुरक्षा से संबंधित शिकायत के लिए टोलफ्री नंबर 18001805533 और 1076 तथा व्हाट्सऐप नंबर 9793429747 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply