Mahindra XUV 7XO खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी की इस 7सीटर SUV ने Bharat New Car Assessment Programme यानी Bharat NCAP के क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. खास बात यह है कि SUV ने सिर्फ स्टार रेटिंग ही नहीं, बल्कि एडल्ट और बच्चों की सुरक्षा के टेस्ट में भी मजबूत प्रदर्शन किया है.

Bharat NCAP ने XUV 7XO के दो वेरिएंट का टेस्ट किया. इनमें AX7 DSL 2W 7S AT और AX7L DSL 4W 7S AT शामिल हैं. दोनों वेरिएंट में SUV ने एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया.
एडल्ट सेफ्टी में मिले 30.76 अंक
क्रैश टेस्ट में को Adult Occupant Protection यानी AOP में 32 में से 30.76 अंक मिले. मौजूदा Bharat NCAP नियमों के हिसाब से 5स्टार रेटिंग के लिए 27 अंक जरूरी हैं. यानी SUV इस सीमा से काफी ऊपर रही.
फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में इसे 16 में से 14.76 अंक मिले. वहीं साइडमूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में SUV ने पूरे 100 फीसदी अंक हासिल किए. साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में भी इसे OK रेटिंग मिली.
सेफ्टी फीचर्स की भी लंबी लिस्ट
XUV 7XO के टेस्ट किए गए वेरिएंट में कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इनमें ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए फ्रंट एयरबैग के साथ साइड एयरबैग भी शामिल हैं. इसके अलावा तीनों रो को कवर करने वाले कर्टेन एयरबैग दिए गए हैं.
SUV में फ्रंट सीटबेल्ट प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर भी मिलते हैं. Electronic Stability Control यानी ESC को स्टैंडर्ड रखा गया है. सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर भी दिया गया है.
बच्चों की सुरक्षा में भी अच्छा स्कोर
यानी COP टेस्ट में XUV 7XO ने 49 में से 44.97 अंक हासिल किए. इसमें डायनेमिक क्रैश टेस्ट में 24 में से 23.97 अंक मिले. चाइल्ड सीट लगाने के टेस्ट में पूरे 12 में से 12 अंक मिले, जबकि व्हीकल असेसमेंट में 13 में से 9 अंक हासिल हुए.
क्रैश टेस्ट के दौरान दूसरी रो की बाहर वाली सीटों पर ISOFIX एंकर के जरिए चाइल्ड सीट लगाई गई. टेस्ट में बच्चों के डमी को फ्रंट और साइड इम्पैक्ट दोनों में अच्छी सुरक्षा मिली.
Level 2 ADAS भी मौजूद
सेफ्टी के अलावा XUV 7XO में कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं. SUV में 740डिग्री कैमरा सिस्टम, 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटोहोल्ड जैसे फीचर्स दिए गए हैं.इसके अलावा Level 2 ADAS पैकेज में Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और Automatic Emergency Braking जैसे फीचर्स मिलते हैं. बच्चों की सुरक्षा के लिए फ्रंट पैसेंजर सीट पर मैनुअल एयरबैग कटऑफ स्विच भी दिया गया है.
कितनी है XUV 7XO की कीमत?
Mahindra XUV 7XO की कीमत फिलहाल ₹13.99 लाख से शुरू होती है. इसके टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत ₹25.49 लाख तक जाती है. 5स्टार Bharat NCAP रेटिंग और 7सीटर लेआउट के साथ यह SUV खास तौर पर बड़े परिवारों के लिए चर्चा में है.



