Sambhal Accident: संभल में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हजरतनगर गढ़ी थाना इलाके के रहटोल में लोगों से भरी ट्रैक्टरट्रॉली अचानक पलट गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी
ट्रैक्टरट्रॉली में 18 लोग सवार थे और सभी मुरादाबाद में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बताया गया कि ट्रॉली के पिछले पहिए का एक्सल टूट गया, जिससे ट्रैक्टरट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
माफी गांव की तीनों मृतक महिलाएं
हादसे में पैंतिया माफी गांव की रहने वाली ओमवती , ममता और चंद्रवती की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों में वीरवती, आशा, मूर्ति देवी, बाला, प्रेमपाल, सुनील, विजय, महेंद्र, श्यामलाल, राजकुमार और संतोष शामिल हैं। घायलों का जिला अस्पताल के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं SDM विकास चंद्र और CO संभल कुलदीप कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को सरकारी स्तर पर जरूरी इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पुलिस ने मृत महिलाओं के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये खबर भी पढ़ें:
हादसे के बाद गांव में मातम
CO कुलदीप कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टरट्रॉली के पिछले पहिए का एक्सल टूटना सामने आई है। सभी लोग असमोली थाना क्षेत्र के पैंतिया माफी गांव के रहने वाले थे और मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी सोमपाल सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।
ये खबर भी पढ़ें:
मृतकों के परिवारों पर दुख का पहाड़ टूटा
मृतकों के परिवारों पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। चंद्रवती के 3 बच्चे अजय, सुबोध और मीनाक्षी हैं। उनके पति हरकेश मजदूरी करते हैं। ओमवती के 3 बेटे उमेश कुमार, मुकेश कुमार और योगेश कुमार और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके पति की करीब 11 साल पहले मौत हो गई थी। वहीं ममता के 2 बेटे सोनूअंकुर और एक बेटी राखी है। उनके पति सब्जी बेचने का काम करते हैं।



