India

​Shardiya Navratri 2026: व्रत में खाते हैं रोज साबूदाना? जान लें ये सेहत पर क्या डालता है असर

शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं. इसी के साथ बाजार में कई फलाहारी चीजें भी बिकने लगती हैं, जिसमें से साबूदाना भी सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीजों में से एक है. नवरात्रि व्रत के दौरान सोशल मीडिया पर भी साबूदाना से बनने वाली कई चीजों की रेसिपीज मिल जाती हैं. कुछ लोग हर दिन शाम के फलाहार में इसे शामिल करते हैं. क्या आपको पता है कि साबूदाना क्या है. ये कैसे बनता है, इसमें पोषक तत्व होते हैं या फिर नहीं और अगर इसे रोज खाया जाए तो ये आपकी सेहत पर क्या असर दिखा सकता है.

​Shardiya Navratri 2026: व्रत में खाते हैं रोज साबूदाना? जान लें ये सेहत पर क्या डालता है असर

नवरात्रि के दौरान अगर आप अपनी डाइट में हेल्दी फूड शामिल करते हैं तो ये व्रत आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, क्योंकि इस समय मौसम में बदलाव आ रहा होता है तो डाइजेशन सही रहना भी बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा खाना खाते हैं जो हैवी हो या फिर जिसमें पोषण न हो तो कमजोरी आ सकती है और पाचन भी खराब हो सकता है. जान लेते हैं कि साबूदाना कितना हेल्दी है.

साबूदाना बस स्टार्च है और कुछ नहीं

सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, रायपुर के डॉक्टर जयेश शर्मा कहते हैं कि साबूदाना सबसे बड़ा स्टेपल है नवरात्रि में खाए जाने वाले फूड्स में. ये खाने में टेस्टी तो लगता है, लेकिन ये हाइली प्रोसेस्ड और प्योर स्टार्च होता है. ये हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं होता है. वहीं ये देसी भी नहीं है, क्योंकि जिसटैपिओका प्लांट की जड़ से इसे तैयार किया जाता है वो ब्राजील में मुख्य रूप से उगता है.

ब्लड शुगर बढ़ा सकता है साबूदाना

कृष अशोक खाने से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को सरल भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं. साबूदाना के बारे में वो कहते हैं कि साबूदाना उन्हें भी बहुत पसंद है क्योंकि ये डिलीशियस होता है, लेकिन ये अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड है और बस सिर्फ स्टार्च होता है. अगर आप व्रत में हैं और इसे खाते हैं तो बस आप कार्बोहाइड्रेट ले रहे हैं जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है.बोबा और बबल टी में भी सेम स्टार्च ही इस्तेमाल किया जाता है.

View this post on Instagram

A post shared by Krish Ashok

व्रत में क्या खाना चाहिए?

डॉक्टर जयेश शर्मा का कहना है कि साबूदाना के अलावा हम जो दूसरी गलती करते हैं, वो है मिठाइयां खा लेना. उपवास के खाने को फलाहार कहा जाता है. उसमें सिर्फ फल खाना होता है, लेकिन हमने शॉर्टकट निकाले हुए हैं. जैसे दूध पीने की अनुमति है व्रत में तो हम सोचते हैं कि शक्कर भी तो अलाउड है तो चलो काजू कतली खा सकते हैं. ऐसे आप व्रत का फायदा नहीं ले रहे हैं.

उपवास के दौरान हमें राजगीरा या कुट्टू खाना चाहिए. वो हाई फाइबर और हाई प्रोटीन होता है जो ज्यादा बेहतर अलटरनेटिव है अनाज के. इसके अलावा नट्स और सीड्स लेना चाहिए. थोड़ा सा दही या छाछ लेना चाहिए.

View this post on Instagram

A post shared by Jayesh Sharma

कैसे बनता है साबूदाना?

साबूदाना को मुख्य रूप से टैपिओका की जड़ से तैयार करते हैं, जिसे कसावा के नाम से भी जाना जाता है. ये जड़ें देखने में बड़े शकरकंद जैसी लगती हैं. इन्हें फैक्ट्रियों में धोने के बाद ऊपरी भूरे रंग के छिलके को हटा दिया जाता है, जिसके बाद ये अंदर से बिल्कुल सफेद होती हैं. पीसकर पेस्ट बनाने के बाद इसे पानी में घोला और फिल्टर किया जाता है, जिससे रेशे अलग हो जाएं और सिर्फ सफेद स्टार्च बचता है. जिसे सुखाने के बाद दानों का आकार देते हैं. इसके बाद पॉलिश करके पैक किया जाता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply