IndiaUttar Pradesh

​शिवा शर्मा केस: लखनऊ पुलिस ने 6 घंटे में श्रद्धा दुबे से पूछे 13 सवाल, हर बार कहा- वकील से बात कीजिए

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के शिवा शर्मा केस में नागपुर से गिरफ्तार कर लाई गई श्रद्धा दुबे से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस का पूरा फोकस 9 अक्टूबर को हुई घटना की कड़ियों को जोड़ने पर है. करीब 6 घंटे की पूछताछ में पुलिस ने श्रद्धा से 13 सवाल पूछे. सूत्रों का दावा है कि श्रद्धा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही हैं. वह कई सवालों के जवाब में यही कह रही हैं कि मेरे वकील से बात कीजिए. पुलिस अब श्रद्धा, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के बयानों का मिलान कर रही है.

​शिवा शर्मा केस: लखनऊ पुलिस ने 6 घंटे में श्रद्धा दुबे से पूछे 13 सवाल, हर बार कहा- वकील से बात कीजिए

नागपुर से लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे

शिवा शर्मा केस में गुरुवार को यूपी एसटीएफ श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ पहुंची. श्रद्धा को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था. लखनऊ पहुंचने के बाद उन्हें हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस की ओर से तीनों आरोपियों से घटना के बारे में अलगअलग सवाल पूछे जा रहे हैं. मेडिकल जांच के बाद श्रद्धा समेत आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने की बात कही गई है.

पुलिस ने श्रद्धा दुबे से पूछे ये 13 सवाल

  1. शिवा शर्मा ने आत्यमहत्या की तो फिर क्यों कि?
  2. जब वो कूदने दरवाजे से बाहर निकला तब आप कहा थीं?
  3. आपकी बहन और ड्राइवर तब क्या कर रहे थे?
  4. उस वक्त आपके फ्लैट में कौनकौन मौजूद था?
  5. आपने क्या शिवा शर्मा को रोकने की कोशिश की थी?
  6. आपने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नही दी?
  7. अस्पताल छोड़कर क्यों भागी?
  8. आपने इस घटना के बाद सबसे पहला फोन किसे किया था?
  9. लखनऊ से निकलने के बाद आप सबसे पहले कहां गईं?
  10. आपकी फरारी में कौन मदद कर रहा था?
  11. नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं थी?’
  12. नागपुर क्यों गई थीं? वंहा फ्लैट किसने दिलवाया था?
  13. आपको फरारी के दौरान कौन फाइनेंस कर रहा था?

9 अक्टूबर की घटना पर पुलिस का फोकस

पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि 9 अक्टूबर को आखिर क्या हुआ था. पूछताछ के दौरान श्रद्धा से सवाल किया गया कि अगर शिवा ने आत्महत्या की थी तो इसकी वजह क्या थी? जब शिवा फ्लैट से बाहर निकला और कूदने की घटना हुई, तब श्रद्धा कहां थी? उस समय उसकी बहन और ड्राइवर क्या कर रहे थे? फ्लैट में कौनकौन मौजूद था और क्या श्रद्धा ने शिवा को रोकने की कोशिश की थी? पुलिस यह भी जानना चाहती है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई और श्रद्धा अस्पताल से क्यों चली गईं?

फरारी और आर्थिक मदद को लेकर भी सवाल

पुलिस ने श्रद्धा से यह भी पूछा कि घटना के बाद उसने सबसे पहले किसे फोन किया था. लखनऊ से निकलने के बाद वह कहां गईं और फरारी के दौरान उनकी मदद किसने की? पुलिस यह भी जानना चाहती है कि श्रद्धा नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं और फिर नागपुर क्यों गईं. नागपुर में उन्हें फ्लैट किसने दिलवाया और फरारी के दौरान उनके खर्च का इंतजाम कौन कर रहा था? इन सवालों के जवाब से पुलिस उनकी फरारी की पूरी कड़ी समझने की कोशिश कर रही है.

तीनों के बयानों का होगा मिलान

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों की ओर से बारबार एक जैसी कहानी बताए जाने की बात सामने आई है. पुलिस अब उनके बयानों को क्रॉसचेक करेगी और उपलब्ध सबूतों से उनका मिलान करेगी. जांच अधिकारियों का मकसद 9 अक्टूबर की घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करना और यह पता लगाना है कि घटना के बाद क्याक्या हुआ. पुलिस पूछताछ में सामने आए जवाबों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply