TrendingUttar Pradesh

​Sitapur News : गन्ने के खेत में विशाल अजगर ने मचाई सनसनी, कुछ निगलते देख ग्रामीणों में मची चीख-पुकार; 12 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू

​Sitapur News : गन्ने के खेत में विशाल अजगर ने मचाई सनसनी, कुछ निगलते देख ग्रामीणों में मची चीख-पुकार; 12 फीट लंबे सांप का रेस्क्यू

सीतापुर, अमृत विचार। सीतापुर जिले के नैमिषारण्य वन्य क्षेत्र के अमखेरवा गांव में गन्ने के खेत में अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। गांव वालों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ा। अमखेरवा गांव निवासी रमाकांत, कमलेश, राजू आदि बताते हैं कि वे लोग घर से निकलकर खेत की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान गन्ने के खेत में कुछ आहट हुई, नजदीक जाकर देखा तो विशाल अजगर था, किसी को निगल रहा था। अजगर को देखकर ग्रामीण घबरा गए और शोर मचाने लगे। चीखपुकार सुनकर खेत में काम कर रहे अन्य लोग और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में अजगर को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

12 फीट लंबा और 40 किलो से ज्यादा वजनी था अजगर

सूचना मिलते ही वन दरोगा डिंपल शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन दरोगा के अनुसार, अजगर की लंबाई करीब 12 फीट थी और उसका वजन 40 किलो से कुछ अधिक बताया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों को खेतों और वन क्षेत्र के आसपास सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

रिपोर्ट जीशान कदीर, सीतापुर।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply