
सीतापुर, अमृत विचार। नगर विकास मंत्री के आंसू कोतवाली पहुंचकर कार्यकर्ता को छुड़ाने में निकल पड़े। बोले पहली बार आया हूं, छोटी सी बात पर कार्यकर्ता का उत्पीड़न ठीक नहीं। आधी रात के बाद नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु अपने समर्थकों के साथ कोतवाली नगर पहुंचे। यहां पुलिस के रवैय्ये को लेकर खासी नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस का व्यवहार कार्यकर्ताओं के लिए ठीक नहीं है, वे पहली बार मजबूर होकर आए हैं।
माफिया कुर्सी पर बैठाए जाते हैं : मंत्री राकेश राठौर गुरु
उन्होंने कहा कि माफिया कुर्सी पर बैठाए जाते हैं, लेकिन समर्थको का उत्पीड़न किया जाना उचित नहीं है। दरअसल, पूरा मामला शहर के अतिक्रमण को हटाने के लिए की जा रही है कार्रवाइ से जुड़ा हुआ है। गुरुवार दोपहर बाद शहर के वाल्दा मार्ग पर तहसील सदर की ओर से नगर पालिका टीम अतिक्रमण हटा रही थी।
अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ था विवाद
इस दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण का विरोध किया। इसी बात पर कोतवाली पुलिस दो युवकों को कोतवाली लेकर आ गई थी। नगर विकास राज्य मंत्री के मुताबिक, उन्होंने इसको लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित कई अन्य जिम्मेदारों से बातचीत लेकिन नतीजा नहीं निकला, इसी कारण उन्हें कोतवाली आना पड़ा।



