TrendingUttar Pradesh

​Sultanpur News : अचानक गोसाईंगंज थाने पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा, लंबित मामलों पर दिए सख्त निर्देश

​Sultanpur News : अचानक गोसाईंगंज थाने पहुंचे एसपी विनीत जायसवाल, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा, लंबित मामलों पर दिए सख्त निर्देश

सुलतानपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को गोसाईंगंज थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। अचानक पहुंचे एसपी ने थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय समेत थाना परिसर की व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने साफसफाई और अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने में लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि मामलों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और फरियादियों को प्रभावी कार्रवाई का भरोसा मिले।

गश्त और चेकिंग बढ़ाने के निर्देश

एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करें। बेहतर पुलिसिंग के साथ जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस कार्यप्रणाली में अनुशासन बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply